सही समय पर लागू होगा यूसीसी, विपक्ष दूसरे मुद्दों के बहाने अशांति फैलाने की कर रहा कोशिश : दिलीप घोष

न्यूटाउन, 5 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), राज्य में हो रही घटनाओं और विपक्षी दलों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू करना पार्टी का फैसला है और Government इसे सही समय पर लागू करेगी. उन्होंने कहा कि Government के पास विकास से जुड़े कई काम हैं और राज्य में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं.

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने से बात करते हुए कहा कि जनता से किए गए लगभग सभी वादे पूरे किए जा चुके हैं. जो काम बाकी हैं, उनमें से कई नीतिगत और कानूनी मामलों से जुड़े हैं. इन कार्यों को पूरा करने के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करना जरूरी है. बाकी काम भी उचित समय पर पूरे कर लिए जाएंगे.

राज्य में कानून-व्यवस्था से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हो रही हैं और Police उन पर कार्रवाई कर रही है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कुछ दलों के पास कोई स्पष्ट उद्देश्य, विचारधारा या मूल्य नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वे किसी भी मुद्दे को लेकर खड़े हो जाते हैं और काम करने के बहाने अपना चेहरा छिपाकर केंद्र Government के खिलाफ अशांति फैलाने की कोशिश करते हैं. हालांकि, इससे उन्हें कोई लाभ नहीं मिलेगा.

एक अन्य मुद्दे पर भारतीय पायलटों का जिक्र करते हुए दिलीप घोष ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि अभिनंदन फाइटर प्लेन से Pakistan गए थे और वहां से लौटने के बाद पूरे देश ने उनका स्वागत और सम्मान किया था.

उन्होंने एक अन्य पायलट कैप्टन स्मित की भी तारीफ की, जिन्होंने बड़ी संख्या में यात्रियों की जान बचाने के लिए असाधारण साहस दिखाया. दिलीप घोष ने कहा कि उनकी दुनियाभर में सराहना हो रही है. Prime Minister ने भी उन्हें विशेष रूप से सम्मानित और सराहा है. उन्होंने कहा कि इजराइल के Prime Minister भी उन्हें सम्मानित करना चाहते हैं. यह India के लिए गर्व की बात है कि भारतीय अपनी जान जोखिम में डालकर मानवता की सेवा और लोगों की जान बचाने का काम करते हैं.

वहीं, पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप घोष ने कहा कि उन्होंने अब तक कांग्रेस का समर्थन किया है और सीपीआई (एम) को दोबारा खड़ा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि अपना Political अस्तित्व बचाने के लिए वह किसी से भी समझौता कर सकती हैं.

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शनों पर भी दिलीप घोष ने विपक्ष को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं और चुनाव से पहले इंडी गठबंधन किसी न किसी मुद्दे को लेकर सामने आ जाता है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी निकाय चुनाव होने हैं, इसलिए विपक्ष को किसी मुद्दे की तलाश है.

–

एसएके/पीएम

Leave a Comment