‘सही टाइम, सही लाइटिंग…’, करिश्मा तन्ना ने बताया सोशल मीडिया कितना बदल गया

Mumbai , 26 नवंबर . Actress करिश्मा तन्ना social media पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर वीडियो शेयर करती रहती हैं. Thursday को उन्होंने एक वीडियो शेयर कर फैंस से जरूरी सवाल भी किया.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में Actress ने कहा कि उन्हें वो पुराने दिन याद आते हैं, जब social media पर जिंदगी की झलक शेयर करना बहुत आसान था. तब लोग बिना कैमरा एंगल, लाइटिंग और पोस्ट करने के सही टाइम के बारे में सोचे, कोई भी फोटो डाल देते थे.
करिश्मा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “सही तस्वीर सही टाइम पर. इसी से मुझे सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स मिलता है. अच्छी लाइटिंग, इवेंट से पहले की तस्वीरें, और तो और कैंडिड फोटो भी पहले से प्लान की जाती हैं. अपनी जिंदगी का थोड़ा सा हिस्सा शेयर करना इतना बड़ा काम कब बन गया?”
उन्होंने आगे लिखा, “मुझे वो पुराने दिन याद आते हैं, जब मैं डिनर की कोई धुंधली सी तस्वीर या अपने डॉग कोको की कोई रैंडम फोटो सिर्फ इसलिए डाल देती थी, क्योंकि उसे देखकर मुझे खुशी मिलती थी. वो कैंडिड थी, वो असली थी और वो मैं थी. खैर, मैं ये पोस्ट अभी इसलिए कर रही हूं क्योंकि मेरा मन कर रहा है. चाहे ट्रैक्शन का टाइम कुछ भी हो.”
करिश्मा ने फरवरी 2022 में बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से एक छोटे से समारोह में शादी की थी. इस कपल ने 29 जुलाई 2026 को अपने पहले बच्चे, बेटे वेद का स्वागत किया था.
करिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मॉम 2’ को लेकर चर्चा में हैं, जो दिवंगत Actress श्रीदेवी की 2017 की फिल्म ‘मॉम’ का सीक्वल है. इस थ्रिलर फिल्म का निर्देशन गिरीश कोहली कर रहे हैं. इसे बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में करिश्मा तन्ना के साथ खुशी कपूर और जिशु सेनगुप्ता अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग Mumbai और ग्रीस के अलावा यमुना एक्सप्रेसवे के पास फिल्म सिटी में भी की गई है.
–
एनएस/एबीएम


