Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

मुंबई हमलों के बाद ‘पार्टी’ को लेकर गुजरात के डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले-‘देश ने देखा कि उनका दिल कहां था’

मुंबई हमलों के बाद ‘पार्टी’ को लेकर गुजरात के डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले ‘देश ने देखा कि उनका दिल कहां था’

Mumbai  हमलों के बाद ‘पार्टी’ को लेकर Gujarat के डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले-‘देश ने देखा कि उनका दिल कहां था’

गांधीनगर, 26 नवंबर . Gujarat के उपChief Minister हर्ष संघवी ने Thursday को 26/11 Mumbai आतंकी हमलों के कुछ दिन बाद दिसंबर 2008 में एक पार्टी में शामिल होने को लेकर Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. यह तब हुआ जब सभी दलों के नेता इन हमलों के पीड़ितों और सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दे रहे थे.

हर्ष संघवी ने 1 दिसंबर 2008 की एक मीडिया रिपोर्ट का जिक्र किया. इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भयानक आतंकी हमलों के बाद देश के लोगों के दुख-दर्द से बेखबर राहुल गांधी दिल्ली के बाहरी इलाके राधेमोहन चौक के एक फार्म हाउस में ‘संगीत समारोह’ जैसी जश्न की गतिविधियों में व्यस्त थे.

यह कार्यक्रम उनके बचपन के दोस्त समीर शर्मा की शादी के लिए आयोजित किया गया था और बताया जाता है कि यह सुबह 5 बजे तक चलता रहा. रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार्यक्रम में 800 से अधिक मेहमान शामिल हुए थे.

इसमें कॉर्पोरेट वकील अजय बहल का भी जिक्र है, जो Mumbai के ओबेरॉय होटल में हुए हमलों के दौरान वहां फंस गए थे लेकिन किसी तरह बच निकलने में कामयाब रहे. उन्होंने कहा, “जब हर कोई अपनी पार्टियां रद्द कर रहा था या उन्हें बहुत सादगी से मना रहा था, तो राहुल गांधी का जश्न मनाना बिल्कुल गलत था. उनके इस बर्ताव से भविष्य के नेताओं पर से हमारा भरोसा उठ जाता है.”

संघवी ने social media प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में कहा, “पूरा India उन परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा था जिन्होंने अपनों को खो दिया था. मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की मां का दुख अभी कम भी नहीं हुआ था और उस समय राहुल गांधी क्या कर रहे थे?”

हमलों के पीड़ितों और शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए संघवी ने लिखा, “एक नेता की पहचान इससे होती है कि जब देश तकलीफ में हो, तो उसका दिल कहां है. उस दिन देश ने देख लिया कि उनका दिल कहां था.”

Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने भी हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि ये निर्दोष नागरिक थे, जिनकी जान आतंकवाद की एक कायरतापूर्ण घटना में चली गई.

उन्होंने कहा, “इस हमले ने पूरे देश के लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया था.” उन्होंने आतंकवादियों का बहादुरी से सामना करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि देश उनके साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण को हमेशा कृतज्ञता के साथ याद रखेगा.

उन्होंने कहा कि Government ‘जीरो-टॉलरेंस नीति’ के तहत आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है. साथ ही, देश की सुरक्षा और अखंडता की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया.

26/11 के हमले 26 नवंबर को शुरू हुए थे, जब Pakistan स्थित लश्कर-ए-तैयबा के भारी हथियारों से लैस 10 आतंकवादी समुद्र के रास्ते Mumbai पहुंचे. उन्होंने ताज महल पैलेस होटल, ओबेरॉय-ट्राइडेंट कॉम्प्लेक्स, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और नरीमन हाउस सहित कई जगहों पर एक साथ हमले किए.

यह घेराबंदी लगभग 60 घंटों तक चली और 29 नवंबर को खत्म हुई. इस घटना में सुरक्षाकर्मियों सहित 166 लोगों की जान चली गई और कई अन्य लोग घायल हो गए.

–

एएसएच/पीएम

Share