‘सही कदम नहीं उठाए होते तो पता नहीं देश और पायलटों पर क्या बीतती’, पीएम मोदी ने की स्मित मच्छार की प्रशंसा

New Delhi, 2 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने Friday को फ्लाईDubai के कैप्टन स्मित मच्छार से बातचीत में इजरायल जाने वाली फ्लाइट में संभावित हादसे को रोकने में भारतीय पायलट की भूमिका की अहमियत बताई. उन्होंने कहा कि कैप्टन की हिम्मत ने भारतीय पायलटों की साख भी बचाई है.

यूएई में इलाज करा रहे मच्छार से वीडियो कॉल पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर कैप्टन ने संकट के समय सही कदम नहीं उठाया होता, तो नतीजे बहुत अलग हो सकते थे.

पीएम मोदी ने मच्छार से कहा, “अगर आप ऐसा (सभी की जान न बचाते) न करते तो पता नहीं, पूरे देश और India के पायलटों पर क्या-क्या बीतती. भारतीय पायलटों को क्या-क्या झेलना पड़ता और उन्हें किस नजरिए से देखा जाता. आपने सबकी जान बचाई है. आपने बहुत बड़ा काम किया है.”

Prime Minister ने यह भी कहा कि इस घटना से भारतीयों के साहस और मूल्यों का पता चलता है. उन्होंने कहा, “आज पूरा देश गर्व से कह सकता है कि हम हिंदुस्तानी जान लेने वाले लोग नहीं है, बल्कि जान बचाने वाले लोग हैं.”

उन्होंने मच्छार से कहा, ” आपके शरीर पर इतना बड़ा घाव हुआ और स्वयं जीवन और मृत्यु की लड़ाई लड़ रहे थे. उस समय भी आपने अपने जीवन की परवाह नहीं की, बल्कि यात्रियों के जीवन की परवाह की. सबसे बड़ी बात यह है कि आपने 140 करोड़ देशवासियों का मान बढ़ाया है. इसलिए मैं हृदय से गर्व अनुभव करता हूं.”

Prime Minister मोदी से बातचीत के दौरान स्मित ने उस भयावह अनुभव को याद करते हुए बताया कि उस कठिन घड़ी में भी वे हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे. उन्होंने कहा, “उस समय मैं हनुमान चालीसा बोल रहा था और मुझे पता है कि मुझे भगवान ने ही बचाया है.”

बता दें कि फ्लाईDubai की फ्लाइट Dubai से इजरायल के तेल अवीव जा रही थी. उड़ान के बीच विमान के को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया था. इजरायली Prime Minister ने एक बयान में कहा था कि को-पायलट ने विमान को क्रैश कराने की कोशिश की थी.

तेल अवीव जा रही फ्लाईDubai की फ्लाइट में करीब 174 यात्री सवार थे. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार ने बहादुरी से हमलावर का सामना किया और कॉकपिट का दरवाजा खोला. इसके बाद कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों ने को-पायलट को काबू में किया. बाद में फ्लाइट की सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई थी.

–

डीसीएच/

Leave a Comment