Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

समारी अमावस्या पर पांडु पिंडारा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, राघव नंद महाराज बोले- यहां आने से मिलता है पुण्य

समारी अमावस्या पर पांडु पिंडारा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, राघव नंद महाराज बोले यहां आने से मिलता है पुण्य

समारी अमावस्या पर पांडु पिंडारा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, राघव नंद महाराज बोले- यहां आने से मिलता है पुण्य

जींद, 9 नवंबर . Haryana के जींद जिले में स्थित एक प्रसिद्ध पौराणिक और धार्मिक तीर्थस्थल पांडु पिंडारा धाम में समारी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालु उमड़ पड़े, जहां पितरों की शांति के लिए पिंडदान किया गया. इस धाम की महिमा को भक्तों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे राघव नंद महाराज ने कहा कि यह तीर्थ प्राचीन काल से ही विशेष है, जहां भगवान कृष्ण के आदेश पर पांडवों ने पिंडदान किया था और यहां आने, जल का आचमन करने और आकाश दर्शन तीनों का पुण्य मिलता है.

राघव नंद महाराज ने कहा, “समारी अमावस्या का महत्व वेदों में भी बताया गया है. इस तीर्थ का बहुत प्राचीन महत्व है. यह बहुत विशाल और पवित्र तीर्थ माना जाता है. इसके महत्व को समझाते हुए कहा जाता है कि भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र युद्ध के बाद पांडवों को आदेश दिया था कि युद्ध में अत्यधिक विनाश हुआ है और अनेक लोगों की मृत्यु हुई है. उनकी आत्मा की शांति और मोक्ष की प्राप्ति के लिए तीर्थ पर जाकर पिंडदान करें. इसलिए इस तीर्थ का महत्व प्राचीन काल से ही माना जाता है.”

उन्होंने कहा कि सोमवती अमावस्या (समारी अमावस्या) का विशेष महत्व है. कहा जाता है कि पांडव बारह वर्ष तक यहां प्रतीक्षा करते रहे, लेकिन उन्हें सोमवती अमावस्या का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ. अंत में उन्होंने श्राद्ध अमावस्या के दिन पिंडदान किया और वहां से चले गए. कलियुग में बार-बार यह सौभाग्य प्राप्त होता है, इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है.

राघव नंद महाराज ने कहा कि यह भूमि ऐसी है कि यहां आने का भी पुण्य है, यहां के जल का आचमन करने का भी पुण्य है और यहां के आकाश का भी विशेष महत्व माना जाता है. सामान्यतः किसी तीर्थ पर दो प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं, लेकिन यहां तीन प्रकार के पुण्य प्राप्त होने की मान्यता है.

उन्होंने कहा कि दिवाली का पर्व भी इसी समय आता है. जब अधर्म पर धर्म की विजय हुई, जैसे रावण का वध कर राम अयोध्या लौटे, तब लोगों ने हर्ष और उत्साह के साथ दीपावली मनाई. इसलिए दीपावली को धर्म की विजय और प्रकाश उत्सव के रूप में मनाया जाता है.

राघव नंद महाराज ने कहा कि इसके साथ ही गुरु नानक देव जी की जयंती भी इसी माह में आती है. हमारी माताएं और बहनें प्रातःकाल शुभ गीत गाते हुए स्नान के लिए तालाबों और जलाशयों पर जाती थीं. उन्हें भी ज्ञात था कि कार्तिक माह अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी होता है. इस प्रकार सोमवती अमावस्या, दीपावली और कार्तिक माह, तीनों का विशेष धार्मिक महत्व है. भगवान सब पर कृपा करें, सबको सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें.

प्रताप सिंह नाम के एक श्रद्धालु ने कहा कि यह महीना अत्यंत विशेष माना जाता है. देश-विदेश से लोग यहां आते हैं. ऐसी मान्यता है कि यहां अनेक संत-महात्माओं ने तपस्या की और लोगों को आशीर्वाद दिया. यह एक अत्यंत पवित्र और ऐतिहासिक स्थान है. कहा जाता है कि पांडवों ने यहां स्नान किया था और कुछ समय तक यहां निवास भी किया था. यही कारण है कि इस अमावस्या का बहुत महत्व है.

उन्होंने कहा कि यहां लोग अपने पितरों की शांति के लिए पिंडदान करवाते हैं. लाखों और कभी-कभी करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. दूर-दूर से लोग आते हैं, अन्य राज्यों से भी आते हैं और विदेशों से भी आते हैं. विदेशी श्रद्धालु भी यहां दर्शन के लिए आते हैं.

एक श्रद्धालु ने कहा कि यह पर्व कल से प्रारंभ हुआ था. आधा दिन कल और आधा दिन आज के प्रभाव में रहा. दीपावली का उत्सव भी इसी अवधि में मनाया गया. आज अमावस्या होने के कारण इसका विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है और इसे अत्यंत पुण्यदायी अवसर माना जाता है.

–

केके/वीसी

Share