सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा का भाजपा पर निशाना, ‘देश में बदलाव की लहर, रामलीला रैली ऐतिहासिक रही’

Lucknow, 1 नवंबर . Samajwadi Party (सपा) के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने केंद्र Government और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जनता में भाजपा Government के खिलाफ भारी गुस्सा व्याप्त है. इस दौरान उन्होंने रामलीला मैदान में आयोजित रैली को इंडी गठबंधन के लिए ऐतिहासिक बताया.
सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा, “भाजपा Government के खिलाफ जनता और युवाओं में भारी गुस्सा है. पूरा देश मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग कर रहा है, और पूरी भाजपा Government सिर्फ एक व्यक्ति को बचाने में लग गई है. एक व्यक्ति की सुरक्षा के लिए Police, सेना और अर्धसैनिक बलों का इस्तेमाल किया जा रहा है. भाजपा Government जिस तरह से यह सब कर रही है, वह देश के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है. आज देश में वैसी ही स्थिति बन रही है, जैसी कुछ दिन पहले नेपाल और बांग्लादेश में देखी गई थी, और युवाओं को सड़कों पर संघर्ष करने के लिए मजबूर किया जा रहा है.”
रविदास मेहरोत्रा ने कहा, “भाजपा Government के लोगों, खासकर गृह मंत्री के बयान पूरी तरह से तानाशाही से भरे हैं. देश में Government कौन बनाएगा, यह जनता तय करती है. 2027 में उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party की Government बनेगी और 2029 में केंद्र में ‘इंडिया’ ब्लॉक की Government बनेगी. भाजपा के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है और लोग भाजपा Government के कुशासन से मुक्ति चाहते हैं. उत्तर प्रदेश और पूरे देश में बदलाव की लहर चल रही है.”
सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा, “आज दिल्ली में ‘इंडिया’ ब्लॉक की एक बहुत बड़ी और ऐतिहासिक रैली हुई. इस रैली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, एसआईआर को रद्द करने और मतदाता सूची को ठीक करने की मांग की गई. अब एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू होगा. इसमें ‘इंडी’ गठबंधन के कई दलों ने हिस्सा लिया. सभी ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में हैं. अगर इन्हें नहीं बचाया गया, तो देश के सामने एक बहुत बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा.”
–
एएसएच/एबीएम


