Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

लोगों का सरकार से भरोसा उठा इसलिए ध्यान भटकाने के लिए इतिहास कुरेद रही भाजपा : अवधेश प्रसाद

लोगों का Government से भरोसा उठा इसलिए ध्यान भटकाने के लिए इतिहास कुरेद रही भाजपा : अवधेश प्रसाद

New Delhi, 1 नवंबर . Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने ‘इंडिया’ ब्लॉक की रैली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान और ईडी द्वारा आजम खान की गिरफ्तारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा ऐतिहासिक रैली की सफलता से बौखला गई है और ध्यान भटकाने के लिए पुराने मुद्दे उठा रही है.

दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई ‘इंडिया’ ब्लॉक की रैली में कई कुर्सियां खाली होने के भाजपा के आरोपों पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने तीखा जवाब दिया. उन्होंने कहा, “उन्होंने ऐसा चश्मा पहन रखा है जिससे उन्हें सब कुछ खाली ही दिखाई देता है. कहीं भी कोई जगह खाली नहीं थी. मैं मंच पर मौजूद था और मैंने कई बार चारों तरफ देखा. मंच के सामने उतनी ही भीड़ थी जितनी सड़कों पर थी. वहां तिल रखने की भी जगह नहीं बची थी. यह एक ऐतिहासिक सभा थी. इतनी बड़ी भीड़ पहले कभी नहीं जुटी थी और भविष्य में भी ऐसी भीड़ देखने की संभावना बहुत कम है.”

उन्होंने कहा कि यह रैली किसी के नुकसान या किसी को गिराने के लिए नहीं थी, बल्कि देश में संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए थी. देश के कोने-कोने से लोग इसमें शामिल होने आए थे.

1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि ये मुद्दे अब खत्म हो चुके हैं. उन्होंने कहा, “इन्हें उठाने से भाजपा को कुछ हासिल नहीं होगा. लोगों का डबल इंजन Government से भरोसा उठ गया है.” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए पुराने इतिहास को कुरेद रही है.

जेल से रिहा होने के तुरंत बाद आजम खान को ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने पर सपा सांसद ने इसे Political प्रतिशोध बताया. उन्होंने कहा, “आजम खान हमारी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता हैं और Samajwadi Party ने हमेशा उनका सम्मान किया है. चाहे मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली Government रही हो या हमारे वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यकाल, सभी ने हमेशा उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की Government लगातार उन्हें निशाना बना रही है.”

अवधेश प्रसाद ने कहा, “आजम खान पर ऐसे आरोप लगाए गए हैं जो हास्यास्पद हैं. क्या कोई यकीन करेगा कि आजम खान मुर्गियां, किताबें या साइकिलें चुरा सकते हैं? उन्हें ऐसे बेबुनियाद, ओछे और तथ्यों से परे आरोपों के आधार पर जेल में रखा गया है. यह भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है. इसी मानसिकता का इस्तेमाल उन्हें अपमानित करने और जेल के पीछे रखने के लिए किया जा रहा है.”

उन्होंने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक थी और भाजपा इसकी सफलता पचा नहीं पा रही है, इसलिए वह ईडी जैसी एजेंसियों के जरिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है.

–

एससीएच/वीसी

Share