राहुल गांधी की रैलियों से नहीं बदलेगी सरकार, देश का माहौल पीएम मोदी के पक्ष में : रामदास आठवले

Mumbai , 1 नवंबर . Union Minister रामदास आठवले ने विपक्ष की रैली और चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों की आलोचना करते हुए कहा कि देश का माहौल Prime Minister Narendra Modi और एनडीए के पक्ष में है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर विवाद खड़ा करना उचित नहीं है.
रामदास आठवले ने कहा कि राहुल गांधी कितनी भी रैलियां निकालें, उन्हें रैली निकालने का अधिकार है. चुनाव आयोग के खिलाफ जिस तरह की बयानबाजी हो रही है और प्रदर्शन किए जा रहे हैं, उससे लोगों में नाराजगी है. चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को ठीक करने के लिए कुछ मतदाताओं के नाम काटे हैं. ऐसे में जानबूझकर विवाद खड़ा करना ठीक नहीं है. वर्ष 2014 में जब भाजपा की Government बनी थी, तब मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कांग्रेस शासनकाल में हुई थी.
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की बयानबाजी करना और नाटक करना उचित नहीं है. लगातार प्रदर्शन से लोगों को परेशानी होती है. लोकतंत्र में आंदोलन करने से Government नहीं बदलती. यदि Government बदलनी है तो 2029 के चुनाव में इस मुद्दे को उठाया जा सकता है, लेकिन Prime Minister मोदी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने से कांग्रेस की प्रतिष्ठा खराब हो रही है.
उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी को Prime Minister बनना था तो उन्हें तब बनना चाहिए था, जब मनमोहन सिंह Prime Minister बने थे लेकिन अभी कांग्रेस को बहुमत मिलने वाला नहीं है. अमित शाह ने कहा है कि राहुल गांधी को Prime Minister बनाने का सपना तब तक पूरा नहीं होगा, जब तक एनडीए मजबूत है.
रैली की वजह से व्यापारियों को हुए नुकसान पर रामदास आठवले ने कहा कि दीपावली से पहले इस तरह की रैली नहीं निकालनी चाहिए थी. व्यापारियों ने अपील की थी, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई. इससे व्यापारियों को नुकसान पहुंचा है.
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एक डैशिंग महिला हैं. वह तीन बार Chief Minister रह चुकी हैं और केंद्र में मंत्री भी रही हैं. यदि वह यह कह रही हैं कि 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत हुई और वोट चोरी का आरोप लगा रही हैं, तो 2021 में जब उनकी Government बनी थी, तब किसी ने नहीं कहा था कि वोट चोरी हुई है. सभी ने जनता के मत का सम्मान किया था और मैंने भी उन्हें बधाई दी थी.
उन्होंने कहा कि जब उन्हें सत्ता मिलती है तो वे कहते हैं कि वोट चोरी नहीं हुई, लेकिन जब हमारी Government बनती है तो कहते हैं कि वोट चोरी हुई है. उन्हें आंदोलन करना है तो करते रहें, हम देश का विकास करते रहेंगे.
उन्होंने कहा कि 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद आम लोगों पर भी हमला किया गया था. कई सिखों की हत्या हुई थी और मकान जलाए गए थे. गृह मंत्री अमित शाह ने सही कहा है कि सिख समुदाय यह सब भूल नहीं सकता. पंजाब में अब हमारी Government बनने वाली है.
–
एएमटी/वीसी


