Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

सपा-कांग्रेस में परिवारवाद का बोलबाला, नितिन नवीन का बयान बिल्कुल सही: जगदंबिका पाल

सपा कांग्रेस में परिवारवाद का बोलबाला, नितिन नवीन का बयान बिल्कुल सही: जगदंबिका पाल

सपा-कांग्रेस में परिवारवाद का बोलबाला, नितिन नवीन का बयान बिल्कुल सही: जगदंबिका पाल

सिद्धार्थनगर, 7 नवंबर . BJP MP जगदंबिका पाल ने वंशवाद की राजनीति को लेकर Samajwadi Party और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा में परिवारवाद है और उनकी पार्टी में हमेशा ऐसा ही चलेगा जबकि भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है.

BJP MP ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के सपा और कांग्रेस पर दिए बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि नितिन नवीन ने इंटरव्यू में एक सच्चाई बताई है. Samajwadi Party हो या कांग्रेस, आज वहां सिर्फ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव और रामगोपाल यादव ही हैं. दूसरी तरफ, भाजपा की तरफ देखेंगे तो पता चलता है कि यहां एक साधारण कार्यकर्ता देश का Prime Minister बन गया है. यहां, सबसे छोटे गांवों के कार्यकर्ता भी आज बड़े पदों पर आसीन हैं. वहीं, Samajwadi Party और कांग्रेस में भविष्य में कोई और उस पार्टी का अध्यक्ष नहीं बन पाएगा. सपा में जो भी बनेगा मुलायाम सिंह के परिवार का ही बनेगा और कांग्रेस में भी ऐसे ही चल रहा है. कांग्रेस में वही नेतृत्व करेगा, जो गांधी परिवार से है. इन पार्टियों को परिवार की चिंता है लेकिन समाज की चिंता नहीं है.

पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी Government हर वर्ग की चिंता करती है. Government ने गरीबों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया. चार करोड़ आवास बनाकर दिया, आगे 3 करोड़ आवास दिए जाएंगे. Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे के प्रस्ताव पर BJP MP जगदंबिका पाल ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने में अखिलेश यादव ने काफी देर कर दी है.

एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए BJP MP ने कहा कि मुलायम सिंह के नेतृत्व वाली Samajwadi Party की Government में राम भक्तों पर गोलियां चलाई गईं, इसके बावजदूद अखिलेश यादव यूपी के Chief Minister बने, लेकिन कभी दर्शन के लिए अयोध्या नहीं आए. उन्होंने कभी इस बात का पछतावा भी नहीं किया. इसलिए मुझे लगता है कि इतने सालों बाद वे अयोध्या आ रहे हैं तो पता नहीं भगवान उन्हें माफ करेंगे या नहीं क्योंकि निर्दोष और निहत्थे लोगों पर गोलियां चलाई गई थीं.

BJP MP जगदंबिका पाल ने कहा कि अखिलेश यादव इतने सालों बाद आ रहे हैं तो यह बात साफ है कि अखिलेश यादव में श्रीराम को लेकर आस्था नहीं है.

–

डीकेएम/पीएम

Share