Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से यूक्रेन की अहम सुविधाओं को रूस ने बनाया निशाना, कीव में बिजली-पानी का संकट गहराया

ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से यूक्रेन की अहम सुविधाओं को रूस ने बनाया निशाना, कीव में बिजली पानी का संकट गहराया

ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से यूक्रेन की अहम सुविधाओं को रूस ने बनाया निशाना, कीव में बिजली-पानी का संकट गहराया

कीव, 7 नवंबर . यूक्रेन में रूस के हमले लगातार जारी हैं. यूक्रेन के President वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया क‍ि Friday रात भी रूस ने यूक्रेन पर कुल 172 ड्रोन और 36 बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया, जिनमें से सभी मिसाइलें कीव और उसके आसपास के क्षेत्रों को निशाना बनाकर दागी गईं.

President जेलेंस्की ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्‍ट पर इस हमले की जानकारी साझा करते हुए लिखा, ”रूस त्रिपक्षीय वार्ता की तैयारी के बीच उसके महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले कर रहा है. रूस ने कुल 172 ड्रोन और 36 बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया. सभी मिसाइलों का निशाना राजधानी कीव और उसके आसपास का क्षेत्र था. ऊर्जा से जुड़ा बुनियादी ढांचा एक बार फिर मुख्य लक्ष्य रहा.”

जेलेंस्‍की ने बताया क‍ि इन हमलों के बाद कीव में बिजली, पानी और हीटिंग की आपूर्ति को लेकर गंभीर समस्याएं पैदा हो गई हैं. कई रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा है. शहर का नॉर्दर्न ब्रिज भी प्रभावित हुआ है, जबकि एक किंडरगार्टन आंशिक रूप से नष्ट हो गया.

उन्‍होंने बताया क‍ि कीव क्षेत्र में उस सबस्टेशन पर भी हमला हुआ, जो रिव्ने और खमेलनित्सकी परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को कीव और यूक्रेन के मध्य क्षेत्रों से जोड़ता है. इसके अलावा विन्नित्सिया, झितोमिर, रिव्ने, खार्किव और निप्रो क्षेत्रों में भी कई सबस्टेशनों को नुकसान पहुंचा है. कीव के अलावा यूक्रेन के 12 अन्य क्षेत्र भी हमलों की चपेट में आए. इन घटनाओं में एक बच्चे सहित नौ लोग घायल हुए हैं.

यूक्रेनी नेतृत्व ने उन लोगों का आभार जताया है जो हर दिन इन हमलों से देश की रक्षा कर रहे हैं, क्षतिग्रस्त सुविधाओं को बहाल करने में जुटे हैं और सर्दियों के दौरान देश को संभालने की कोशिश कर रहे हैं.

जेलेंस्‍की ने कहा कि जब रूस लाखों आबादी वाले कीव और पूरे देश को अंधेरे में डुबोने की कोशिश कर रहा है, तब यूक्रेन को अकेला नहीं छोड़ा जाना चाहिए. यूक्रेन ने अमेरिका से द्विपक्षीय सहायता बढ़ाने की उम्मीद जताई है. साथ ही अमेरिकी कांग्रेस से भी अपील की है कि वह यूक्रेन पर अधिक ध्यान दे, क्योंकि रूस लगातार अपने हमलों की संख्या बढ़ा रहा है.

यूक्रेनी President ने कहा कि अमेरिकी नीति में यूक्रेन को समर्थन देना प्राथमिकताओं में बना रहना चाहिए. उसने उम्मीद जताई कि अमेरिका की दोनों प्रमुख Political पार्टियां सुरक्षा, यूक्रेन को समर्थन, रूसी आक्रामकता की निंदा और President व्लादिमीर पुतिन पर बढ़ते प्रतिबंधों के मुद्दे पर एकजुट रहेंगी. बयान में कहा गया कि यूक्रेन के समर्थन में अमेरिका का दृढ़ और लगातार रुख क्षेत्र में शांति स्थापित करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है.

–

एवाई/डीकेपी

Share