संसाधनों का हथियार के रूप में हो रहा इस्तेमाल, इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकास पर करना चाहिए फोकस: प्रधानमंत्री मोदी

New Delhi, 19 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को कहा कि मौजूदा समय में दुनिया में संसाधनों का इस्तेमाल हथियार के रूप में हो रहा है और इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकसित करने पर फोकस करना चाहिए.
Prime Minister मोदी ने फिक्की की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का अवसर विशेष है. फिक्की अपनी स्थापना के 100 साल पूरे कर रहा है.
किसी संस्था का 100 वर्षों तक सतर्क और सक्रिय रहना, बदलते समय के साथ लगातार विकसित होना और देश की आर्थिक यात्रा में अपनी भूमिका निभाते रहना, एक बड़ी उपलब्धि है.
Prime Minister मोदी ने कहा कि आगे बढ़ने से जरूरी है कि हम समय-समय आत्मचिंतन करें. यह बात केवल एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री और देश पर भी लागू होती है. इंडस्ट्री के लिए भी जरूरी है कि वो आत्मचिंतन करें और तय करें अगले 20 वर्षों में क्या हासिल करना है और 2047 विकसित India में कैसे योगदान दे सकते हैं.
उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में जब संसाधनों को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. इंडस्ट्री को ऐसे क्षेत्रों में आगे बढ़ना चाहिए, जिसकी मांग राष्ट्रीय के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो.
Prime Minister ने फार्मा इंडस्ट्री का उदाहरण देते हुए कहा कि India को दुनिया की फार्मेसी कहा जाता है, लेकिन देश आज भी एपीआई और इंटरमीडिएट्स का अरबों डॉलर का आयात करता है. ऐसे में इ़ंडस्ट्री को सोचना होगा कि कौन-सी चीजों को India में विकसित किया जा सकता है. ऐसी ही स्थिति कई और क्षेत्रों में है. देश को मिनरल में भी विशेषज्ञता हासिल करनी होगी.
Prime Minister ने कहा कि India दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है. दुनिया की कई बड़ी संस्थाओं का अनुमान है कि देश की विकास दर इस साल 7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है. India का अक्टूबर में निर्यात करीब 50 अरब डॉलर पहुंच गया है, जो कि किसी एक महीने में देश द्वारा किया गया अब तक का सबसे अधिक निर्यात है.
इन्हीं उपलब्धियों के चलते मूडीज, एसएंडपी, फिच रेटिंग और वर्ल्ड बैंक जैसी संस्थाएं देश की विकास दर को ऊपर की ओर बढ़ा रही है.
–
एबीएस


