Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,राजनीति,अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंका के सत्तारूढ़ गठबंधन की प्रमुख पार्टी जेवीपी का प्रतिनिधिमंडल 27 सितंबर से भारत दौरे पर

श्रीलंका के सत्तारूढ़ गठबंधन की प्रमुख पार्टी जेवीपी का प्रतिनिधिमंडल 27 सितंबर से India दौरे पर

New Delhi, 26 सितंबर . श्रीलंका के सत्तारूढ़ गठबंधन की प्रमुख पार्टी जनता विमुक्ति पेरमुना (जेवीपी) का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक India के दौरे पर रहेगा. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के निमंत्रण पर प्रतिनिधिमंडल India आ रहा है. इस पांच दिवसीय दौरे का नेतृत्व पार्टी महासचिव तिल्विन सिल्वा करेंगे.

प्रतिनिधिमंडल में पार्टी की केंद्रीय समिति की सदस्य चंद्रिका अधिकारी, सांसद अबूबकर अथंबावा, जिला समिति के सदस्य काबिलन सुंथरमूर्ति और पार्टी के अंतरराष्ट्रीय विभाग की सदस्य कल्पना मधुभाषिणी शामिल हैं.

India यात्रा के दौरान जेवीपी प्रतिनिधिमंडल की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक प्रस्तावित है.

प्रतिनिधिमंडल के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता से भी मुलाकात करने की उम्मीद है. इन मुलाकातों के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों और आपसी हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हो सकती है.

दौरे के कार्यक्रम में बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के विभिन्न मोर्चों और विभागों के साथ संवाद भी शामिल है. इसके अलावा श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल भारतीय संसद और दिल्ली बीजेपी कार्यालय का भी दौरा करेगा.

जेवीपी प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब India और श्रीलंका के बीच Political और कूटनीतिक संपर्क लगातार बढ़ रहे हैं. दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग, विकास परियोजनाओं, ऊर्जा, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर भी संवाद जारी है.

India यात्रा के दौरान श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल को भारतीय Political व्यवस्था और बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे को करीब से समझने का अवसर मिलेगा.

जेवीपी का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पार्टी श्रीलंका की मौजूदा Government में प्रमुख Political ताकत है. ऐसे में उसके वरिष्ठ नेताओं की India यात्रा दोनों देशों के Political संपर्क के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है.

पांच दिन के दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रम में Political नेताओं के साथ बैठकों के अलावा बीजेपी के विभिन्न संगठनात्मक विभागों के साथ संवाद और भारतीय संसद का दौरा प्रमुख रूप से शामिल है. प्रतिनिधिमंडल 1 अक्टूबर को India से रवाना होगा.

–

केआर/

Share