श्रीदेवी काम को लेकर बेहद अनुशासित थीं, हेतल यादव ने बताया साथ काम करने का अनुभव

Mumbai , 24 अक्टूबर . Actress हेतल यादव ने अपने करियर की शुरुआत कोरियोग्राफर के तौर पर की थी. इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ भी काम किया है, जिनमें दिग्गज Actress श्रीदेवी का नाम भी शामिल हैं. हेतल यादव ने श्रीदेवी के साथ अपने काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया और बताया कि उनसे उन्होंने क्या कुछ सीखा.
Actress ने के साथ बातचीत में बताया कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि लंबे करियर में इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला. Actress ने कहा, “मैंने अपने लंबे करियर में कई क्षेत्रीय फिल्मों में काम करने के साथ-साथ कमर्शियल हिंदी फिल्मों में भी किया है. हालांकि एक एक्टर के तौर पर मैंने श्रीदेवी के साथ काम नहीं किया है, लेकिन एक प्रोड्यूसर के तौर पर बोनी कपूर की कई फिल्मों में काम किया है.”
उन्होंने कहा, “फिल्म ‘पुकार’ के गाने की शूटिंग के दौरान मेरी मुलाकात श्रीदेवी से हुई थी और उनसे बातचीत करने का मौका मिला था. उस समय शायद उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर हो चुकी थी. मैंने श्री देवी में एक खासियत देखी कि वे अपने काम को लेकर बहुत अनुशासित और ईमानदार थीं और जो भी लोग उनके करीब हैं, वे इस बात से भली-भांति वाकिफ होंगे. हमारी इंडस्ट्री में आज ऐसे लोग कम ही देखने को मिलते हैं.”
Actress हेतल यादव ने आगे इंडस्ट्री के बदलाव पर भी बात की. उनका मानना है आज के मुकाबले में पहले के समय नए एक्टर्स को ज्यादा संघर्ष करना पड़ता था.
उन्होंने कहा, “उस समय एक अलग तरह का संघर्ष था और अलग तरह की चुनौतियां थीं, हालांकि आज के समय में भी अलग तरह की चुनौतियां देखने को मिलती हैं, लेकिन इन सबमें ओटीटी, टेलीविजन या फिल्मों में आना बहुत आसान हो गया है. अब नए एक्टर्स के लिए बहुत सारे रास्ते खुल गए हैं और social media के माध्यम से दर्शकों के दिलों में जगह बनाना आसान हो गया है, खासकर उन लोगों को लिए जिनके पास संसाधन नहीं है. आज बहुत सारी सुविधाएं हैं जो पहले नहीं थीं.”
–
एनएस/वीसी


