भतीजे के बर्थडे पर मायके पहुंचीं ऐश्वर्या राय, बेटी आराध्या संग मनाया जश्न

Mumbai , 24 अक्टूबर . ग्लोबल आइकॉन ऐश्वर्या राय बच्चन अपने काम के साथ-साथ परिवार को भी समय देने से पीछे नहीं रहती हैं. हाल ही में Actress अपने भतीजे शिवांश राय का जन्मदिन मनाने बेटी आराध्या राय बच्चन के साथ मायके गई थीं.
Actress की भाभी श्रीमा राय ने इस जश्न की झलकियां अपने social media अकाउंट पर शेयर कीं, जिनमें ऐश्वर्या, आराध्या, उनके पति आदित्य राय, सास वृंदा राय और उनके बच्चे नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में परिवार बर्थडे बॉय के साथ केक काटते हुए दिख रहा है, टेबल पर केक और फूलों का गुलदस्ता रखा हुआ है.
एक तस्वीर में श्रीमा बर्थडे बॉय को केक खिलाती हुई नजर आ रही हैं, जबकि परिवार उनके आसपास इकट्ठा है. एक और तस्वीर में आराध्या और उनके कजिन ऐश्वर्या के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं. तस्वीरों में घर की दीवार पर लगी फैमिली फोटो वॉल की भी झलक दिख रही है, जिसमें फ्रेम में लगी कई तस्वीरें हैं. इस फोटो डिस्प्ले में उनके जीवन के अलग-अलग पड़ावों की तस्वीरें शामिल हैं, जिनमें ऐश्वर्या के माता-पिता, परिवार के सदस्य और नई पीढ़ी की तस्वीरें हैं.
तस्वीरें शेयर करते हुए श्रीमा ने लिखा, “मेरे क्यूटी पाई शिवांश राय को जन्मदिन की बधाई. आपका जीवन और ज्यादा मस्ती, प्रकृति के साथ ज्यादा समय, ज्यादा हंसी और मस्ती-मजे से बीते. मुझे आप पर गर्व है.”
Actress ऐश्वर्या अपनी मां वृंदा राय और भाई आदित्य राय के साथ खास बॉन्ड शेयर करती हैं. वे अपने परिवार के साथ खास मौकों और त्योहारों (जैसे रक्षाबंधन) पर समय बिताती हैं. ऐश्वर्या की भाभी श्रीमा राय के साथ उनके रिश्तों को लेकर बीच-बीच में social media पर कई तरह की चर्चाएं और अटकलें सामने आती रही हैं, लेकिन पूरा परिवार साथ मिलकर पारिवारिक आयोजनों और बच्चों के जन्मदिन आदि में शामिल होता है.
social media पर दोनों एक-दूसरे को फॉलो नहीं करती हैं और साथ में बहुत कम तस्वीरें साझा करती हैं, जिसे लेकर कई बार मीडिया और ट्रोलर्स द्वारा अनबन या खटपट के कयास लगाए जाते हैं, हालांकि श्रीमा ने स्पष्ट किया है कि वे ऐश्वर्या को एक सुपरस्टार के रूप में नहीं, बल्कि अपनी ननद के तौर पर देखती हैं और उनका रिश्ता निजी स्तर पर सामान्य है.
–
एनएस/वीसी


