Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

शी चिनफिंग ने पेइचिंग में स्थानीय विधायी चुनाव में मतदान किया

शी चिनफिंग ने पेइचिंग में स्थानीय विधायी चुनाव में मतदान किया

बीजिंग, 6 नवंबर . चीनी President शी चिनफिंग ने Friday को पेइचिंग के एक मतदान केंद्र पर स्थानीय जनसभा के प्रतिनिधियों को चुनने के लिए अपना मत डाला.

शी चिनफिंग, जो कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष भी हैं, ने पेइचिंग के शीछंग जिले के चोंगनानहाई चुनावी क्षेत्र के हुआइरनथांग मतदान केंद्र पर शीछंग जिला जनसभा के प्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदान किया.

इस दौरान, उन्होंने बल देते हुए कहा कि जनसभा के प्रतिनिधियों का चुनाव जन प्रतिनिधि सभा प्रणाली को बनाए रखने, सुधारने और प्रभावी ढंग से संचालित करने का आधार है, और यह देश के Political जीवन में एक महत्वपूर्ण घटना है. उन्होंने संपूर्ण जन लोकतंत्र का अभ्यास करने, पार्टी के नेतृत्व को कायम रखने, लोकतंत्र को पूरी तरह से बढ़ावा देने, कानून का कड़ाई से पालन करने, संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया की निगरानी को मजबूत करने का आह्वान किया और चुनाव प्रक्रिया के सही दिशा में होने और स्वच्छ एवं निष्पक्ष तरीके से संचालित करने, तथा जनता के लिए संतुष्टि वाले प्रतिनिधि चुनने को सुनिश्चित करने की अपील की.

उस दिन दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे, शी चिनफिंग हुआइरनथांग मतदान केंद्र पहुंचे, चुनाव संबंधी मामलों की व्याख्या को ध्यानपूर्वक सुना, सत्यापन के लिए अपना मतदाता पंजीकरण कार्ड कर्मचारियों को सौंपा, मतपत्र प्राप्त किया, मतपत्र लिखने वाले क्षेत्र में मतपत्र को ध्यानपूर्वक भरा, और फिर मतपेटी के सामने पूरी गंभीरता से अपना वोट डाला.

उस दिन, Prime Minister ली छ्यांग, चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी समिति के अध्यक्ष चाओ लेची, चीनी जन Political सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष वांग हूनिंग, सीपीसी केंद्रीय समिति के सचिवालय के सचिव थ्साई छी, उप Prime Minister तिंग श्वेश्यांग और सीपीसी केंद्रीय अनुशासन निरीक्षण आयोग के सचिव ली शी ने अपने-अपने मतदान केंद्र पर वोट डाला. इसके अलावा, उप President हान चंग और पूर्व President हू चिनथाओ ने अलग-अलग तौर पर कर्मचारी को मतदान केंद्र पर उनके वोट डालने का जिम्मा सौंपा.

6 नवंबर को, पेइचिंग में कुल 13,054 मतदान केंद्र स्थापित किए गए. विभेदक चुनावों के माध्यम से 4,898 नए जिला जनसभा प्रतिनिधि और 11,137 टाउनशिप जनसभा प्रतिनिधि चुने जाएंगे.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

डीकेपी/

Share