Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

शी चिनफिंग ने चिनान विश्वविद्यालय की 120वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश भेजा

शी चिनफिंग ने चिनान विश्वविद्यालय की 120वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश भेजा

बीजिंग, 16 नवंबर . चीनी President शी चिनफिंग ने Monday को चिनान विश्वविद्यालय की स्थापना की 120वीं वर्षगांठ के मौके पर बधाई संदेश भेजा. उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों और पूर्व छात्रों को शुभकामनाएं दीं.

अपने संदेश में शी चिनफिंग ने उम्मीद जताई कि इस नए पड़ाव पर विश्वविद्यालय नए युग में चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद के विचारों को मार्गदर्शक मानकर अपनी देशभक्ति की परंपरा को आगे बढ़ाएगा.

इसके साथ ही, अपनी विशिष्ट शैक्षणिक पहचान को बनाए रखते हुए हांगकांग, मकाओ, थाईवान और विदेशों में रहने वाले चीनी समुदायों के युवाओं को बेहतर शिक्षा और प्रशिक्षण देने पर जोर देगा.

उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय चीनी संस्कृति की विरासत को आगे बढ़ाते हुए चीन और दूसरे देशों के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान को बढ़ावा दे. इसके साथ ही, शिक्षा और अध्यापन की गुणवत्ता में लगातार सुधार करे और दुनिया भर में बसे चीनी समुदायों को एकजुट करने में अपनी भूमिका निभाए, ताकि चीनी शैली के आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने में नया योगदान दिया जा सके.

गौरतलब है कि चिनान विश्वविद्यालय दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत की राजधानी क्वांगचो में स्थित है. इसकी स्थापना वर्ष 1906 में हुई थी. पिछले 120 वर्षों में विश्वविद्यालय ने समय के साथ आगे बढ़ते हुए अपनी परंपराओं को बनाए रखा है और नवाचार को भी अपनाया है. इस दौरान यहां से हांगकांग, मकाओ और थाईवान समेत 170 से अधिक देशों और क्षेत्रों के लिए बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली छात्र तैयार हुए हैं.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/

Share