Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

चुनाव नजदीक देख भाजपा हिंदू-मुस्लिम और धार्मिक मुद्दों की राजनीति शुरू कर देती है: एसटी हसन

चुनाव नजदीक देख भाजपा हिंदू मुस्लिम और धार्मिक मुद्दों की राजनीति शुरू कर देती है: एसटी हसन

चुनाव नजदीक देख भाजपा हिंदू-मुस्लिम और धार्मिक मुद्दों की राजनीति शुरू कर देती है: एसटी हसन

मुरादाबाद, 17 नवंबर . Samajwadi Party के नेता एसटी हसन ने हिंदू-मुस्लिम राजनीति, मतदाता सूची, परिसीमन और मथुरा में मंदिर आंदोलन को लेकर भाजपा पर निशाना साधा. उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य के ‘अयोध्या के बाद मथुरा की बारी’ वाले बयान पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से बड़ा सनातनी कोई नहीं है. हसन ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव के समय धार्मिक मुद्दों को उठाकर लोगों का ध्यान महंगाई, रोजगार, किसानों और कारोबारियों की समस्याओं से हटाने की कोशिश करती है.

चुनाव आयोग के जेंडर के आधार पर रिकॉर्ड रखने और धर्म के आधार पर आंकड़े नहीं रखने संबंधी बयान पर एसटी हसन ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आयोग का काम धर्म के आधार पर भी होता है. परिसीमन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य धर्म के आधार पर वोटों का बंटवारा करना है. उन्होंने चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए और कहा कि उसके आंकड़ों पर उन्हें हमेशा संदेह रहता है. मतदाता सूची में करीब 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के आंकड़े और पुरुषों-महिलाओं की संख्या को लेकर पूछे गए सवाल पर हसन ने कहा कि वास्तविक स्थिति का पता जनगणना के बाद ही चलेगा.

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को मथुरा आकर कारसेवा में शामिल होने की चुनौती दी थी. इस पर हसन ने कहा कि अखिलेश यादव से बड़ा सनातनी कोई नहीं है. उन्होंने कहा कि अखिलेश किसी का दिल नहीं दुखाते और न ही किसी से बदला लेने की भावना रखते हैं. भगवान राम और भगवान कृष्ण आस्था के केंद्र हैं और उनका Politicalरण नहीं होना चाहिए. धार्मिक प्रतीकों से Political लाभ लेने की कोशिश करना उनके सम्मान के खिलाफ है.

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय मथुरा और कारसेवा की चर्चा शुरू की जा रही है, जबकि अब किसी भी स्थान पर धार्मिक ढांचे में बदलाव नहीं हो सकता. उन्होंने इसे लेकर समाज में नफरत फैलाने की राजनीति का आरोप लगाया.

मथुरा में मंदिर निर्माण के नारों पर प्रतिक्रिया देते हुए हसन ने कहा कि जनता के सामने रोजी-रोटी, कारोबार, किसानों की परेशानी और रोजगार जैसे मुद्दे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कारोबार प्रभावित हैं, किसान परेशान हैं और मध्यम वर्ग के व्यापारी भी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा को सबके विकास, नौकरियों और किसानों की खुशहाली की बात करनी चाहिए, लेकिन वह हिंदू-मुस्लिम मुद्दों को उठाती है. उन्होंने राम मंदिर में चोरी की घटनाओं का उल्लेख करते हुए भी भाजपा की आस्था संबंधी राजनीति पर सवाल उठाए.

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के सवाल पर हसन ने कहा कि Samajwadi Party इसके खिलाफ है. उन्होंने कहा कि India अनेकताओं में एकता वाला देश है और अलग-अलग धर्मों के अपने पर्सनल लॉ हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी प्रस्तावित कानून को स्वीकार नहीं करेगी.

बागेश्वर धाम के बाबा पर टिप्पणी करते हुए हसन ने कहा कि उनके बहुत से अनुयायी हैं और उनकी अपनी आस्थाएं हैं. हालांकि, भगवान राम और कृष्ण को लेकर बाबा की कुछ टिप्पणियां उन्हें अच्छी नहीं लगीं.

यूपी में भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार उतारने और कांग्रेस की 181 सीटों की मांग पर हसन ने कहा कि गठबंधन में सभी दलों को अपनी जमीनी स्थिति समझनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सपा ही प्रदेश में भाजपा को हराने में सक्षम है और कांग्रेस को दबाव की राजनीति के बजाय मिलकर चुनाव लड़ने पर ध्यान देना चाहिए. गठबंधन टूटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा अकेले मुकाबला करने में सक्षम है और नुकसान उन दलों को होगा जो उससे गठबंधन नहीं करना चाहते. वहीं, अखिलेश यादव को Chief Minister का चेहरा मानने पर कांग्रेस नेताओं की असहमति संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने ‘पैराडाइज’ वाली अंग्रेजी कहावत का जिक्र किया, हालांकि उनका जवाब स्पष्ट नहीं हो पाया.

–

पीएसके

Share