Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
टेलीविजन,मनोरंजन

शिवांगी-हर्षद की बॉन्डिंग पर बोलीं सुनीता आहूजा, कहा-साथ काम करने से बन जाता है बॉन्ड

शिवांगी-हर्षद की बॉन्डिंग पर बोलीं सुनीता आहूजा, कहा-साथ काम करने से बन जाता है बॉन्ड

Mumbai , 2 सितंबर . Actress शिवांगी जोशी और Actor हर्षद चोपड़ा के बीच केमिस्ट्री हमेशा चर्चा का विषय रहा है. हाल ही में शो ‘लॉकअप-2’ में भी दोनो की नजदीकियों ने दर्शकों और शो में मौजूद कंटेस्टेंट में अलग तरह का प्रभाव डाला था. Actor गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने दोनों के बीच बॉन्डिंग को लेकर प्रतिक्रिया दी.

सुनीता आहूजा का मानना है कि जब दो एक्टर साथ में काम करते हैं, तो नजदीकियां होना स्वाभाविक है लेकिन ऐसे में उनके रिश्ते को खास नाम देना गलत बात है.

दरअसल, सुनीता आहूजा हाल ही में बालाजी टेलीफिल्म्स के पॉडकास्ट में गई थीं, जहां उन्होंने दोनों के रिश्ते की तुलना Bollywood एक्टर्स से करते हुए कहा कि कई बार मेल स्टार्स अपनी पत्नियों से ज्यादा समय फीमेल को-स्टार्स के साथ बिताते हैं, जिससे उनके बीच भी बॉन्ड बन जाता है.

सुनीता आहूजा ने कहा, ” अब देखो जैसे हमारे हीरोज हैं, हमसे ज्यादा तो हीरोइन लोगों के साथ रहे थे तो उनकी बॉन्डिंग हो जाती है.”

रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ के दौरान और उसके बाद Actress शिवांगी जोशी पर हर्षद चोपड़ा की भावनाओं का इस्तेमाल करने के आरोप लगे थे, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनीता आहूजा ने कहा कि उन्हें दोनों एक्टर्स के बीच करीबी दोस्ती है.

सुनीता आहूजा ने कहा, “मैं सोचती हूं कि इन्होंने साथ काम किया है, तो ऐसे में बॉन्डिंग अच्छी हो जाती है. शिवांगी ने मुझे बताया था कि जब हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी किसी सीरियल के लिए साथ काम कर रहे थे, तो शिवांगी जोशी की मां अक्सर हर्षद चोपड़ा के लिए खाना लाया करती और अच्छे से ख्याल रखती थीं. ऐसे में एक खास बॉन्ड बन जाता है और इसमें कोई गलत बात नहीं है.”

उन्होंने आगे कहा, “जब एक्टर्स रोमांटिक सीन करते हैं, तो उनके बीच एक बॉन्ड बन ही जाती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उनका अफेयर चल रहा है.

सुनीता ने कहा कि उन्होंने हमेशा हर्षद और शिवांगी दोनों को पॉजिटिव नजरिए से देखा है और कभी उनके रिश्ते को रोमांटिक एंगल से नहीं देखा.उन्होंने कहा, “देखो, मेरे साथ तो दोनों ही अच्छे थे ना, मैं उस नजर से मैंने देखा ही नहीं.”

–

एनएस/पीएम

Share