Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
शिक्षा,राष्ट्रीय

शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की तीन डिजिटल पहल शुरू कीं

शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की तीन डिजिटल पहल शुरू कीं

New Delhi, 12 नवंबर . राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में एक कदम उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने Thursday को केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की तीन प्रमुख डिजिटल पहलों का उद्घाटन किया.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इन पहलों में एआई-युक्त ‘विद्या समीक्षा केंद्र’ (वीएसके), जिसमें ‘समीक्षा’ एआई बॉट शामिल है—’केवीएस संवाद’ पैरेंट कनेक्ट ऐप और वेब पोर्टल, तथा ‘केवीएस एलुमनाई कनेक्ट’ पोर्टल शामिल हैं.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि इन तीन पहलों की शुरुआत, तकनीक-आधारित, पारदर्शी और कुशल प्रशासन की दिशा में केवीएस की यात्रा में एक बड़ा मील का पत्थर है.

बयान में कहा गया है कि केवीएस मुख्यालय के आईटी सर्विस सेल द्वारा इन प्लेटफॉर्म्स को आंतरिक रूप से विकसित किया गया है. इनका उद्देश्य जरूरी जानकारी और सेवाओं को एक क्लिक पर उपलब्ध कराना है, जिससे अभिभावकों, छात्रों, शिक्षकों और प्रशासकों का कीमती समय और मेहनत बच सके.

इस अवसर पर बोलते हुए जोशी ने इन पहलों को सभी केंद्रीय विद्यालयों, सभी कक्षाओं और सभी स्थानों तक विस्तारित करने का आह्वान किया.

बयान के अनुसार, उन्होंने सभी संबंधित पक्षों (स्टेकहोल्डर्स) को निरंतर सीखने का दृष्टिकोण अपनाने, परिणामों का आकलन करने और उन क्षेत्रों में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित किया, जहां सुधार की आवश्यकता है.

जोशी ने सुझाव दिया कि इस पहल को केवीएस से आगे बढ़ाते हुए ‘स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग’ के सहयोग से पूरे स्कूली शिक्षा तंत्र के छात्रों तक पहुंचाया जाना चाहिए.

शिक्षकों की क्षमता निर्माण (कैपेसिटी-बिल्डिंग) के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने पोर्टल में शिक्षकों के व्यापक प्रशिक्षण से जुड़े डेटा को शामिल करने का सुझाव दिया.

Union Minister ने कहा कि इसमें शिक्षकों की ट्रेनिंग की स्थिति, ट्रेनिंग के अंतराल, पिछली ट्रेनिंग के रिकॉर्ड और आगे की ट्रेनिंग की जरूरतों का विवरण शामिल होना चाहिए.

उन्होंने जोर दिया कि इन जानकारियों को एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाने से बेहतर निगरानी हो सकेगी और समय पर ट्रेनिंग सुनिश्चित की जा सकेगी.

बयान में कहा गया है कि एआई युक्त ‘विद्या समीक्षा केंद्र’ छात्रों और स्टाफ की उपस्थिति, शैक्षणिक प्रदर्शन, स्कूल के बुनियादी ढांचे और दाखिलों के बारे में रियल-टाइम डैशबोर्ड उपलब्ध कराता है. इसका ‘समीक्षा’ एआई बॉट डेटा का विश्लेषण करता है, कमियों की पहचान करता है और सुधार के उपाय सुझाता है, जिससे सही समय पर सही फैसले लेने में मदद मिलती है.

इसमें बताया गया है कि ‘केवीएस संवाद पैरेंट कनेक्ट ऐप’ और वेब पोर्टल स्कूलों को अभिभावकों के करीब लाते हैं. इसके जरिए रियल-टाइम उपस्थिति, सिलेबस की प्रगति, शैक्षणिक परिणाम, सीखने के संसाधन और छात्रों के डिजिटल आईडी कार्ड जैसी जानकारी मिलती है.

अभिभावक ऑनलाइन माध्यम से बोनाफाइड और सीईए सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकते हैं, छात्रों की छुट्टियों के लिए अर्जी दे सकते हैं, और छात्रों व शिक्षकों की डायरी भी देख सकते हैं. इससे कागजी काम और स्कूल के अनावश्यक चक्कर कम होंगे, साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद भी बेहतर होगा.

–

डीकेपी/

Share