
Patna, 5 सितंबर . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Saturday को Patna के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में महान शिक्षाविद् एवं India रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर आयोजित शिक्षक दिवस समारोह-2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया. इस मौके पर उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्र और समाज के चरित्र निर्माण का आधार बताते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और ज्ञान के माध्यम से ही बिहार के भविष्य को नई दिशा दी जा सकती है.
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने का काम नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र और राष्ट्र भावना के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने शिक्षक दिवस पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार और India तभी समृद्ध हो सकते हैं, जब शिक्षक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें. सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की गौरवशाली शिक्षा परंपरा रही है. नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालय इस बात के प्रमाण हैं कि कभी पूरी दुनिया से लोग ज्ञान प्राप्त करने बिहार आते थे.
उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को विक्रमशिला विश्वविद्यालय के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अगले एक वर्ष में इसे धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा. Chief Minister ने कहा कि बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार किए जा रहे हैं. आजादी के बाद लंबे समय तक राज्य में डिग्री कॉलेजों की संख्या सीमित रही, लेकिन अब बड़े स्तर पर शैक्षणिक संस्थानों और मॉडल स्कूलों का विकास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 551 मॉडल स्कूल शुरू किए जा चुके हैं और अब करीब 700 मॉडल स्कूल विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है. इन स्कूलों में विद्यार्थियों को नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी.
उन्होंने कहा कि घर से पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष ऐप के माध्यम से लाइव शिक्षकों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. इसके अलावा शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा. सम्राट चौधरी ने कहा कि शिक्षकों के बेहतर प्रशिक्षण के लिए एक समर्पित शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा. साथ ही एआई और कंप्यूटर साइंस पर केंद्रित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय तथा सिविल इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर के लिए शहीद जुब्बा सहनी विश्वविद्यालय की दिशा में भी काम किया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि बिहार में परीक्षा और परिणाम व्यवस्था में भी व्यापक सुधार किए जाएंगे. लक्ष्य है कि प्लस टू और मैट्रिक परीक्षाओं के परिणाम परीक्षा समाप्त होने के सात दिनों के भीतर जारी किए जाएं. इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक परीक्षाओं के परिणाम एवं उत्तर पुस्तिकाएं 24 घंटे के भीतर ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर भी काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वित्त रहित शिक्षकों के लिए Governmentी अनुदान और उनके आंतरिक संसाधनों को मिलाकर नया वेतनमान तैयार करने की व्यवस्था की जाएगी. वहीं मदरसा और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों के बकाया वेतन का भुगतान सितंबर में करने की बात कही.
Chief Minister ने कहा कि बिहार में निजी विश्वविद्यालयों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि राज्य के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े. उन्होंने कहा कि बीएचयू का सेंटर बिहार में खोलने का प्रयास किया जा रहा है और कई नए आईटी सेंटर भी विकसित किए जा रहे हैं.
सीएम सम्राट चौधरी ने विद्यार्थियों से बिना किसी शॉर्टकट के ज्ञान अर्जित करने का आह्वान करते हुए कहा कि ज्ञान ही जीवन में सफलता का सबसे मजबूत आधार है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के विकसित India के संकल्प और बिहार के समृद्ध बिहार के लक्ष्य को पूरा करने में विद्यार्थी और शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
–
एमएनपी/डीकेपी