‘शास्त्रीय संगीत का गौरव’, भारत रत्न एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी को नेताओं का नमन

New Delhi, 16 सितंबर . भारतीय शास्त्रीय संगीत की अमर साधिका और India रत्न से सम्मानित एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर Wednesday को देशभर के नेताओं ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी. केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी स्वर-साधना ने भारतीय संगीत और संस्कृति को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है.

Union Minister नितिन गडकरी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारतीय शास्त्रीय संगीत की गौरव India रत्न एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी जी की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन.”

Union Minister मनोहर लाल ने कहा, “भारतीय शास्त्रीय संगीत की अमर साधिका, India रत्न एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन. भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में आपका अविस्मरणीय योगदान सदैव संगीत जगत के प्रशंसकों के दिलों में रहेगा.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “India रत्न से सम्मानित, भारतीय शास्त्रीय संगीत की महान साधिका सुश्री एम. एस. सुब्बालक्ष्मी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन. अपनी दिव्य स्वर-साधना से उन्होंने भारतीय संगीत और संस्कृति को विश्वभर में गौरवान्वित किया.”

Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने कहा, “भारतीय शास्त्रीय संगीत की अमर साधिका, सुरों की साधना को समर्पित India रत्न एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं. उनके मधुर स्वरों में भक्ति, समर्पण और भारतीय संस्कृति की आत्मा का दिव्य स्पंदन अनुभव होता है. संगीत जगत में उनका अतुलनीय योगदान सदैव हमारी सांस्कृतिक विरासत को आलोकित करता रहेगा.”

भाजपा नेता डॉ हर्षवर्धन ने कहा, “भारतीय शास्त्रीय संगीत की महान साधिका, स्वर कोकिला एवं India रत्न से सम्मानित एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी जी की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन एवं शत-शत नमन. अपने दिव्य स्वर और अद्वितीय साधना से उन्होंने भारतीय शास्त्रीय एवं भक्ति संगीत को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाई. उनकी संगीत साधना और कला के प्रति समर्पण सदैव संगीत प्रेमियों एवं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा.”

पीआईएम/एएस

Leave a Comment