Skip to content
Friday, 6 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

शारदा सिन्हा के मधुर गीत देश में आज भी गूंज रहे, पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित अन्य नेताओं ने किया याद

शारदा सिन्हा के मधुर गीत देश में आज भी गूंज रहे, पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित अन्य नेताओं ने किया याद

New Delhi, 5 नवंबर . ‘बिहार कोकिला’ के नाम से प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ. शारदा सिन्हा की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की Chief Minister रेखा और बिहार के पूर्व Chief Minister नितीश कुमार सहित अन्य नेताओं ने याद किया है.

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “महान लोक गायिका, पद्म विभूषण विजेता डॉ. शारदा सिन्हा की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. छठ महापर्व के गीतों में उनकी मधुर आवाज ने करोड़ों लोगों की आस्था को स्वर दिया. भोजपुरी, मैथिली, अंगिका व मगही लोक संगीत को लोकप्रिय बनाने और उसे नई पहचान दिलाने में उनका योगदान अतुलनीय है. अपने गीतों के माध्यम से हम सभी के बीच वह हमेशा उपस्थित रहेंगी.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “पद्म विभूषण से सम्मानित, बिहार की लोक संस्कृति की अमर स्वर साधिका, ‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन करती हूं. शारदा की आवाज में बिहार की मिट्टी की सुगंध, मिथिला की मिठास और हमारी लोकपरंपराओं की पवित्रता रची-बसी थी. उन्होंने लोकगीतों के माध्यम से हमारी संस्कृति, संस्कारों और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं को घर-घर तक पहुंचाया. विशेषकर छठ महापर्व और शारदा सिन्हा के स्वर का एक अटूट रिश्ता है. उन्होंने केवल लोकगीतों को स्वर नहीं दिया, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ियों के हृदय में अमर कर दिया.”

बिहार के पूर्व Chief Minister और राज्य सभा सदस्य नितिश कुमार ने एक्स पर पोस्ट किया, “बिहार कोकिला शारदा सिन्हा की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. शारदा सिन्हा द्वारा छठ महापर्व पर गाए गए मधुर गीत बिहार समेत देश के सभी भागों में आज भी गूंजा करते हैं. बिहार की भूमि, संगीत जगत और संगीत प्रेमियों में उनकी स्मृति हमेशा रहेगी.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने एक्स पर लिखा, “पद्म विभूषण से अलंकृत, सुप्रसिद्ध लोकगायिका एवं बिहार कोकिला शारदा सिन्हा की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि.”

दिल्ली Government के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, “‘बिहार कोकिला के नाम से प्रसिद्ध अपनी मधुर आवाज से भारतीय लोक संगीत को नई पहचान देने वाली पद्म भूषण शारदा सिन्हा की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. छठ गीतों के माध्यम से उनकी आवाज सदैव लोगों के दिलों में गूंजती रहेगी.”

–

ओपी/वीसी

Share