
New Delhi, 28 सितंबर . मां भारती के वीर सपूत, अमर बलिदानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर Monday को पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है. कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों ने उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया और उनके विचारों को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया.
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “देश की आजादी को ही जीवन का एकमात्र लक्ष्य बनाकर अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले अमर क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. राष्ट्र के स्वाभिमान और गौरव की रक्षा हेतु उनका साहस, त्याग एवं बलिदान हम सभी के लिए चिरकाल तक प्रेरणापुंज बना रहेगा.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने भगत सिंह को युवा शक्ति का द्योतक बताते हुए लिखा, “युवा शक्ति के द्योतक, पराक्रम एवं सर्वोच्च बलिदान के अद्वितीय प्रतीक, अमर बलिदानी ‘शहीद-ए-आजम’ भगत सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! मां भारती की स्वाधीनता के लिए हंसते-हंसते प्राण न्योछावर करने वाले भगत सिंह का अदम्य साहस, प्रखर विचार और अटूट राष्ट्रप्रेम आज भी हर भारतीय को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने बेहद भावुक अंदाज में उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, “पंजाब की मिट्टी में जन्मा शौर्य, दिल्ली की धरती पर गूंजी जिसकी हुंकार और मां भारती के हृदय में अमर हो गया जिसका नाम… वह नाम है शहीद-ए-आजम भगत सिंह. यौवन में संकल्प युगों जितना विराट. आंखों में स्वतंत्र India का स्वप्न, हृदय में मातृभूमि के लिए अगाध प्रेम और विचारों में वह तेज, जिसने पूरे राष्ट्र में स्वाधीनता की चेतना को प्रखर किया. शहीद भगत सिंह India के शौर्य, साहस और स्वाभिमान की अमर चेतना हैं. उनका जीवन हर पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम जगाता है.”
दिल्ली Government के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने लिखा, “महान क्रांतिकारी, अदम्य साहस और अटूट राष्ट्रभक्ति के प्रतीक अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीद भगत सिंह का जीवन त्याग, साहस और देशप्रेम की ऐसी अमिट गाथा है, जो युगों-युगों तक देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी. उनके विचारों की प्रखरता आज भी करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. आइए, उनकी जयंती पर राष्ट्रहित, एकता और कर्तव्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लें.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “महान क्रांतिकारी एवं India माता के वीर सपूत अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! अपने अदम्य साहस से ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिलाने वाले अमर शहीद भगत सिंह जी का त्याग और राष्ट्र-प्रेम आज भी देश के करोड़ों युवाओं में देशभक्ति का संचार करता है. जय भारत, वंदे मातरम्.”
वहीं दूसरे उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने लिखा, “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले, युवाओं में क्रांति की ज्वाला जलाने वाले, मां भारती के वीर सपूत अमर बलिदानी सरदार भगत सिंह की जयंती पर कोटिशः नमन.”
Madhya Pradesh Government के मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने भगत सिंह के विचारों को साझा करते हुए लिखा, “सामाजिक प्रगति कुछ लोगों के उत्थान पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र के संवर्धन पर निर्भर करती है; सार्वभौमिक बंधुत्व तभी प्राप्त किया जा सकता है, जब सामाजिक, Political और व्यक्तिगत जीवन में अवसरों की समानता हो. – भगत सिंह. अदम्य साहस और अटूट विश्वास के प्रतीक; महान क्रांतिकारी वीर भगत सिंह की जयंती पर भावपूर्ण नमन. आपने मातृभूमि के मान-समान के लिए जो सर्वोच्च बलिदान दिया, वो सदैव हमें जाग्रत रखेगा. जय हिंद.”
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी उन्हें नमन करते हुए लिखा, “India माता के अमर सपूत, महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर शत्-शत् नमन. मां भारती की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए उनका निर्भीक संघर्ष, अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा.”
बता दें कि शहीद भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब में हुआ था. उन्होंने मात्र 23 साल की उम्र में देश के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था.
–
एससीएच/एएस