लता मंगेशकर की सुरीली आवाज और सदाबहार गीत लोगों के दिलों में बसे, जयंती पर मुख्यमंत्रियों पर ने किया याद

New Delhi, 28 सितंबर . India रत्न’ स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की जयंती पर उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है.

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “स्वर साम्राज्ञी, ‘India रत्न’ लता मंगेशकर की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. भारतीय संगीत की विरासत को समृद्ध बनाने में उनका अमूल्य योगदान और उनकी अनुपम स्वर साधना सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहकर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणापुंज बनी रहेगी.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, “संगीत जगत को अपनी मधुर आवाज से समृद्ध करने वाली, India रत्न, ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन!उनकी सुरीली आवाज और सदाबहार गीत आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं. संगीत के क्षेत्र में उनका अमर योगदान सदैव याद किया जाएगा.”

Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया, “स्वर कोकिला एवं India रत्न लता मंगेशकर जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन. अपनी मधुर आवाज और अद्भुत गायन से उन्होंने भारतीय संगीत को विश्वभर में नई पहचान दिलाई. उनके सुरों की मिठास और संगीत साधना की विरासत सदैव श्रोताओं के दिलों में जीवंत रहेगी. उनका स्वर भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर है, जिसकी गूंज आने वाली पीढ़ियों तक सुनाई देती रहेगी.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा, “28 सितंबर 1929 को जन्मीं लता मंगेशकर जी ने अपने सुरों से एक ऐसा संसार रचा, जिसमें India आज भी अपनी भावनाओं को सुनता है. कभी उनकी आवाज़ प्रार्थना बनकर मन में उतरी, कभी प्रेम की स्मृति बनकर ठहरी और कभी राष्ट्रभक्ति के स्वर में पूरे देश की आंखें नम कर गई. India रत्न, स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती पर भावपूर्ण नमन.”

बिहार Government में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, “सादगी, सौम्यता और मधुर स्वर की अद्वितीय प्रतिमूर्ति, India रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला एवं सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन.उनकी अमर आवाज़ ने भारतीय संगीत को विश्वभर में नई पहचान दिलाई. उनके स्वर और साधना की मधुर स्मृतियाँ सदैव संगीत प्रेमियों के हृदय में जीवंत रहेंगी. स्वर कोकिला को विनम्र नमन.”

उत्तर प्रदेश के उप Chief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया, ” मां सरस्वती की अनन्य साधिका, ‘स्वर कोकिला’ के नाम से सुप्रसिद्ध एवं ‘India रत्न’ से अलंकृत लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! भारतीय संगीत जगत को समृद्ध बनाने में लता मंगेशकर का योगदान अविस्मरणीय है. उनकी मधुर आवाज सदैव हर पीढ़ी के श्रोताओं को मोहित करती रहेगी.”

–

ओपी/एएस

Leave a Comment