शहडोल में एक करोड़ से ज्यादा के मादक पदार्थ जब्‍त, दो गिरफ्तार

Bhopal 13 अक्टूबर . Madhya Pradesh Police ने मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर चल रही कार्रवाई के क्रम में शहडोल जिले में एक करोड़ से ज्यादा के मादक पदार्थों के साथ एक ट्रक को जब्‍त किया है. दो आरोपियों को Police ने गिरफ्तार किया है.

Police मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाने की Police ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 735 किलो 440 ग्राम गांजा, ट्रक एवं मोबाइल फोन सहित लगभग 1 करोड़ 13 लाख रुपए की संपत्ति जब्‍त की है. बताया गया है कि रात्रि गश्त के दौरान थाना जयसिंहनगर Police ने एक संदिग्ध ट्रक को रोककर चालक एवं खलासी से पूछताछ की. संदेह के आधार पर वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर ट्रक में रखी 18 बोरियों एवं 81 पैकेटों से कुल 735 किलो 440 ग्राम गांजा प्राप्‍त हुआ, जिसे विधिवत जब्त किया गया.

साथ ही ट्रक और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. Police ने ट्रक चालक एवं खलासी को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश एवं Jharkhand के निवासी हैं. मामले में थाना जयसिंहनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है. इसी तरह मध्यप्रदेश Police द्वारा साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी बैंक खातों के दुरुपयोग, यूपीआई फ्रॉड एवं ऑनलाइन निवेश के नाम पर की जाने वाली ठगी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है.

इसी क्रम में विगत दो सप्ताह में प्रदेश के विभिन्‍न जिलों में साइबर अपराध से जुड़े प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी, अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा, ठगी की राशि को होल्ड कराने तथा पीड़ितों को राशि वापस दिलाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है. बैतूल जिले के बैतूल बाजार थाने की Police ने ऑनलाइन रोबोट्रेड एप्लीकेशन के माध्यम से हुई 1 करोड़ 93 लाख रूपए की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया.

इसी तरह अनूपपुर के थाना जैतहरी Police ने 91 लाख की साइबर धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी को Kanpur (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया. आरोपी द्वारा व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में निवेश कर अच्छा रिटर्न दिलाने का झांसा देकर फरियादी से राशि ट्रांसफर कराई गई थी. Police ने कार्रवाई करते हुए 34 लाख की राशि होल्ड कराई है, जबकि 14 लाख रूपए से अधिक की राशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई जा चुकी है. शेष राशि वापस कराने की कार्यवाही जारी है. प्रकरण में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

–

एसएनपी/डीकेपी

Leave a Comment