केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना, कहा-‘पंजाब में कानून-व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं, सीएम दें इस्तीफा’

New Delhi, 14 अक्टूबर . पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भगवंत मान Government पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पंजाब गुरु-पीरों, पैगंबरों, वीरों और खिलाड़ियों के लिए जाना जाता था, लेकिन दुख की बात है कि आज पंजाब चिट्टा और नशे की वजह से जाना जा रहा है.

उन्होंने कहा कि आज पंजाब में कानून-व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं है बल्कि जंगलराज है. मानसा में परमिंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. शायद ही कोई ऐसा दिन होता हो, जिस दिन लोगों की हत्या न होती हो. पंजाब में मुद्दे बहुत हैं लेकिन सबसे बड़ा मुद्दा नशे का है. हमने इसके खिलाफ यात्रा शुरू की थी, जिसकी शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की थी.

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चल रहा हमारा अभियान जालंधर में खत्म हुआ, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे. उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि पंजाब से नशा भाजपा ही दूर करेगी और उन्होंने इसकी समय सीमा भी तय की है. पंजाब में Government बनने पर हम नशे को जड़ से उखाड़ देंगे.

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि नशा, गैंगस्टरवाद, फिरौती समेत तमाम चीजें हमारे प्रदेश के मुद्दे हैं लेकिन सबसे बड़ा मुद्दा नशा है. परमिंदर सिंह झोटा ने नशे के खिलाफ आवाज उठाई तो उसे सरेआम गोली मार दी गई. इसके लिए कौन जिम्मेदार है? हत्या के बाद उनके पिता ने स्थानीय विधायक को जिम्मेदार ठहराया था.

उन्होंने कहा कि मैंने तुरंत Governor को पत्र लिखा. हमें पंजाब की Government और Police पर भरोसा नहीं है, इसलिए हमने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. हम पंजाब के जिले-जिले में प्रदर्शन कर रहे हैं. आज ही खबर है कि एक Policeकर्मी को बीएसएफ ने 20 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा है. वह वीआईपी काफिले में ड्यूटी करता था.

केवल सिंह ढिल्लों ने आरोप लगाया कि पंजाब Government के कर्मचारी ही नशा बेचने का काम कर रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है? खुद Chief Minister , जो राज्य के गृह मंत्री भी हैं. इतने लोगों की हत्या हो रही है, गैंगस्टरवाद चल रहा है, कानून-व्यवस्था खराब है. ऐसे में Chief Minister को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए.

उन्होंने कहा कि ये लोग नशा नहीं रोक पाए लेकिन लोगों की आवाज बंद कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी की Government में कोई भी सुरक्षित नहीं है. अमृतसर में एक बैंक मैनेजर को गोली मार दी गई, वहीं आज एक घर में एनकाउंटर किया गया. हर रोज कहीं न कहीं गोलीबारी हो रही है. हालात इतने खराब हैं कि अब तक 6 Policeकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

उन्होंने कहा कि जो Police लोगों की सुरक्षा के लिए होती है, अगर वही सुरक्षित नहीं है तो वह लोगों की सुरक्षा क्या करेगी? 18 सितंबर को अमृतसर में Policeकर्मी एएसआई हरजीत सिंह को गोली मारी गई. 26 सितंबर को तरनतारन में सरपंच नवदीप सिंह को गोली मारी गई. पिछले दिनों हुई हत्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की हत्या की जा रही है.

आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि Government किसी को भी सुरक्षा नहीं दे पा रही है. इन्फ्लुएंसर, खिलाड़ी, गायक, नेता, यहां तक कि Police थानों पर भी हमले हो रहे हैं. Police थानों और चौकियों पर ग्रेनेड फेंके जा रहे हैं. अब पंजाब में रहना लोगों के लिए बहुत मुश्किल होता जा रहा है. लोग अपने घर बेचने के लिए पोस्टर लगा रहे हैं. लोगों को डर है कि उनके बच्चे कहीं नशे की चपेट में न आ जाएं.

उन्होंने कहा कि Chief Minister को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. उन्हें पद छोड़ देना चाहिए. अगर वे आचार संहिता लागू होने का इंतजार कर रहे हैं, तो उसके बाद लोगों का कहना है कि उन्हें गांवों में घुसने नहीं दिया जाएगा. लोगों का कहना है कि वे गांवों के बाहर बोर्ड लगाने वाले हैं कि इस गांव में आम आदमी पार्टी की एंट्री नहीं है. उन्होंने अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि हमने नशे से पीड़ित लोगों से बातचीत की. उनका दुख सुनकर लोगों की आंखों में आंसू आ गए.

उन्होंने Government पर राज्य का कर्ज बढ़ाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि Chief Minister के करीब तक भ्रष्टाचार पहुंच गया है. गैंगस्टर खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. फैक्ट्रियां यहां से पलायन कर रही हैं. 8 से 10 घंटे तक बिजली नहीं आ रही है. आम आदमी पार्टी के लोगों को कुछ नहीं आता, बस हर बात के लिए केंद्र Government को जिम्मेदार ठहरा देते हैं.

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को डीए नहीं मिल रहा है और कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं. जहां-जहां भाजपा की Government है, वहां डीए 60 प्रतिशत मिल रहा है और ये कह रहे हैं कि हम 45 प्रतिशत ही देंगे. किसानों के लिए भी यह Government काम नहीं कर पा रही है. मंडियों में फसल पानी में डूबी हुई है.

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब की हालत खराब है. लोग नशे से परेशान हैं. भाजपा प्रतिबद्ध है और पंजाब से नशे को खत्म कर देगी. यूपी में गैंगस्टर खत्म हो गए, Madhya Pradesh से डाकू खत्म हो गए, Jharkhand से Naxalite खत्म हो गए और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हट गई. यह हमारा ट्रैक रिकॉर्ड है. जो हम कहते हैं, वह हम करके दिखाते हैं.

–

एएमटी/पीएम

Leave a Comment