
New Delhi, 14 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi Thursday को एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के दल से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी सभी एथलीटों से New Delhi स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में मिलेंगे.
भारतीय समयानुसार यह मुलाकात लगभग 4 बजकर 30 मिनट पर होगी. Prime Minister इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे. इस कार्यक्रम में भारतीय दल के खिलाड़ी, उनके कोच और सपोर्ट स्टाफ, भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि और युवा मामले और खेल मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे.
जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेलों में India ने 85 पदक (21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया. यह एशियाई खेलों में शीर्ष पांच देशों में India का लगातार दूसरा स्थान था, जो विभिन्न खेल विधाओं में देश की बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मकता को दर्शाता है.
India ने इस संस्करण के एशियाई खेलों में कई ऐतिहासिक और यादगार उपलब्धियां हासिल कीं. सबसे बड़ी सफलता रिकर्व तीरंदाजी में मिली, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रचा. इसके अलावा, पहली बार एक ही एशियाई खेलों में India की पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया.
India ने सॉफ्ट टेनिस और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) में भी पहली बार पदक जीतकर नए खेलों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. निशानेबाजी में महिला ट्रैप स्पर्धा में India को पहला स्वर्ण पदक मिला, जो एक बड़ी उपलब्धि रही. वेटलिफ्टिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. 28 साल बाद एशियाई खेलों में India ने इस खेल में रजत पदक जीता.
वहीं, ग्रीको-रोमन कुश्ती में रजत पदक जीतकर India ने 64 साल पुराना इंतजार खत्म किया और इस स्पर्धा में पहली बार इतने लंबे अंतराल के बाद कोई भारतीय पहलवान फाइनल में पहुंचने में सफल रहा. इन उपलब्धियों ने दिखाया कि India अब पारंपरिक खेलों के साथ-साथ नए खेलों में भी लगातार प्रगति कर रहा है और एशियाई मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है.
–
एसएम/एबीएम