
नोएडा, 14 अक्टूबर . गौतमबुद्धनगर के नोएडा में थाना सेक्टर-20 Police ने चोरी की घटनाओं में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपी के कब्जे से चोरी के चार टायर एलॉय व्हील समेत एक चोरी का लैपटॉप और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर टैक्सी कार बरामद की है. इसके अलावा आरोपी के पास से एक अवैध चाकू भी मिला है.
Police के मुताबिक, आरोपी नोएडा के अलग-अलग इलाकों में लैपटॉप चोरी करने के साथ ही खड़ी गाड़ियों के टायर चोरी करने की घटनाओं में भी शामिल रहा है. Police के अनुसार, 14 अक्टूबर को थाना सेक्टर-20 Police ने स्थानीय खुफिया जानकारी और बीट Policeिंग की मदद से कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णा कुमार केसरी को सेक्टर-17 के सामने डीएनडी रोड से गिरफ्तार किया.
आरोपी की उम्र करीब 24 वर्ष बताई गई है. वह मूल रूप से बलिया जिले का रहने वाला है और वर्तमान में गौतमबुद्धनगर के तिगरी गोल चक्कर के पास शंकर फार्म हाउस के बगल में श्याम सिंह के मकान में किराये पर रह रहा था. Police की पूछताछ में आरोपी ने कई चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है.
Police के मुताबिक, बरामद चार टायरों के संबंध में थाना सेक्टर-20 में 11 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया गया था. इसके अतिरिक्त आरोपी ने 28 अगस्त 2026 की रात सेक्टर-37 स्थित बेलमोंट होटल के पास खड़ी एक अर्टिगा कार के चारों टायर चोरी करने की बात भी स्वीकार की. Police के अनुसार, चोरी किए गए टायरों को उसने राह चलते लोगों को बेच दिया था. इस घटना के संबंध में थाना सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज है. Police पूछताछ में आरोपी ने नोएडा के विभिन्न स्थानों से लैपटॉप चोरी करने की घटनाओं में शामिल होने की बात भी बताई.
Police के मुताबिक, आरोपी चोरी किए गए लैपटॉप बेचकर मिलने वाली रकम को अपने शौक पूरे करने में खर्च करता था. फिलहाल बरामद लैपटॉप के संबंध में आगे की जांच की जा रही है, ताकि चोरी की अन्य घटनाओं और संभावित पीड़ितों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. Police ने आरोपी के कब्जे से चोरी के चार टायर एलॉय व्हील सहित, एक लैपटॉप, एक अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर टैक्सी कार बरामद की है.
Police बरामद सामान के आधार पर आरोपी से जुड़े अन्य मामलों की जांच कर रही है. Police का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है. Police बरामद सामान और दर्ज मुकदमों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
–
पीकेटी/डीकेपी