
Mumbai , 14 अक्टूबर . Actress मीनाक्षी चौधरी हाल ही में अपनी वियतनाम ट्रिप करके वापस लौटी हैं. Actress ने अपनी इस ट्रिप का अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने वियतनाम की अपनी छुट्टियों के दौरान बाइक ट्रिप की थी.
Actress ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिसमें उन्होंने लिखा, “यह ट्रिप मैंने ऐसे समय पर की, जब मुझे इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. बाइक पर सवार होकर प्रकृति की गोद में जाना मेरे सबसे रोमांचक अनुभवों में से एक था. रास्ते में कुछ शानदार लोगों से मिली और मुझे लगता है कि इस दौरान मैंने खुद को दोबारा पा लिया. मैंने हा गियांग लूप किया, जो तीन दिन की बाइक ट्रिप थी. यहां सबसे खूबसूरत नजारे देखने को मिले.”
Actress की बात करें, तो वह जल्द ही Actor नागा चैतन्य के साथ फिल्म ‘वृषकर्म’ में नजर आएंगी. हालांकि, पहले फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया गया था. इसे अस्थायी तौर पर ‘एनसी24’ कहा जा रहा था, बाद में इसका नाम ‘वृषकर्म’ रखा गया.
मीनाक्षी चौधरी इस फिल्म में ‘दक्ष’ नाम की एक पुरातत्वविद् की भूमिका निभा रही हैं, जो पीएचडी कर रही है और अपने प्रोफेसर की किसी बड़ी खोज में मदद करती है. फिल्म में नागा चैतन्य और मीनाक्षी चौधरी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव इसमें खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे. इनके अलावा जयराम और सत्या भी अहम किरदारों में हैं.
निर्माण बीवीएसएन प्रसाद के श्री वेंकटेश्वर सिने चित्रा बैनर तथा सुकुमार राइटिंग्स द्वारा किया गया है. कार्तिक दंडु द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण बीवीएसएन प्रसाद कर रहे हैं. फिल्म की कहानी निर्देशक सुकुमार ने लिखी, सिनेमैटोग्राफी नील डी कुन्हा ने की है और संगीत अजनीश लोकनाथ ने दिया है.
फिल्म का संपादन नेशनल अवॉर्ड विजेता एडिटर नवीन नूली कर रहे हैं, जबकि आर्ट डायरेक्शन श्री नागेंद्र तंगाला का है, जिन्होंने ‘थंडेल’ का भी आर्ट डायरेक्शन संभाला था. यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.
–
एनएस/एएस