‘वोट चोरी हुई, तो कैसे एलओपी बने हुए हैं’, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर कसा तंज

New Delhi, 12 अक्टूबर . Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से की गई प्रेस वार्ता को लेकर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है.

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने से कहा, “वे एक हाथ में संविधान पकड़े हुए हैं और उसे खत्म करने की बात कर रहे हैं. अगर वोट चुराए गए थे, तो वे विपक्ष के नेता (एलओपी) कैसे बने हुए हैं? बिहार में चुनाव आयोग ने सबूत मांगे थे. उन्होंने क्यों नहीं दिए? क्या सिर्फ संविधान दिखाना काफी होगा? राहुल गांधी ने झूठ फैलाने का जिम्मा खुद उठा लिया है.”

गिरिराज सिंह ने कहा, “जिस दिन वे मार्च कर रहे थे, उन्होंने दावा किया था कि उनके साथ 300 सांसद हैं. तो फिर वे अविश्वास प्रस्ताव क्यों नहीं लाते? अब वे दावा कर रहे हैं कि 200 अधिकारी उनके साथ हैं. मैं कह रहा हूं कि उनके अपने शशि थरूर भी उनके साथ नहीं थे. यह क्या है? वे झूठ फैलाना चाहते हैं. उन्होंने तो बस संविधान की एक कॉपी उठाई है, फिर भी वे इसके खिलाफ ये सब काम कर रहे हैं. ये अर्बन नक्सल की भूमिका में खुद को स्थापित करना चाहते है.

उन्होंने कहा, “आप (राहुल गांधी) किस संविधान की बात कर रहे हैं? झूठ फैलाकर? मैं आपको चुनौती देता हूं, आपने और तेजस्वी यादव ने बिहार में चुनाव आयोग के खिलाफ आरोप लगाए थे. आपने सबूत क्यों नहीं दिए? आपने दिल्ली में सबूत क्यों नहीं दिए? आपने Maharashtra में सबूत क्यों नहीं दिए? अगर ये चुनाव गलत हैं, तो आप इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं?”

गिरिराज सिंह ने कहा, “वे झूठ फैलाते हैं और कन्फ्यूजन पैदा करते हैं. मुझे खड़गे के लिए दुख है. इस उम्र में, जिस तरह से वे बर्ताव कर रहे हैं और राहुल गांधी जैसे लोगों की चापलूसी करने के लिए इस हद तक जा रहे हैं, उसने सारी हदें पार कर दी हैं. राहुल गांधी सिर्फ झूठ फैलाते हैं. वे देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं. वे इस देश को बांग्लादेश, श्रीलंका या नेपाल बनाना चाहते हैं. यही उनका इरादा है. देश के युवा उनके साथ नहीं हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन के चुनावों ने क्या दिखाया? हाल ही में चार उपचुनाव हुए. नतीजों ने क्या दिखाया?”

Union Minister गिरिराज सिंह ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के बयान देखिए. कांग्रेस सांसद पर यौन शोषण के आरोप हैं, फिर भी पार्टी इस मुद्दे पर चुप है. एक कॉकरोच पार्टी है- सीजेपी और वे युवाओं को रिप्रेजेंट करने का दावा करते हैं, लेकिन ये आम आदमी पार्टी के वर्कर हैं. दिल्ली में जो भी घटनाएं हुईं, उनमें आम आदमी पार्टी के लोग शामिल थे. मीडिया ने उनसे पूछा कि वे क्यों आए थे लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया. सबकी पोल खुल गई है जबकि पीएम मोदी देश को आगे ले जाने की बात कर रहे हैं, ये लोग देश में अराजकता फैलाने की बात कर रहे हैं.”

–

एसडी/पीएम

Leave a Comment