वीकेंड से पहले धर्मशाला में उमड़े पर्यटक, त्रियुंड ट्रेक और पैराग्लाइडिंग का ले रहे लुत्फ

शिमला, 9 अक्टूबर . वीकेंड से पहले Himachal Pradesh के धर्मशाला में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है. सैलानी त्रियुंड ट्रेक और क्रिकेट स्टेडियम घूम रहे हैं. इसी के साथ टूरिस्ट पैराग्लाइडिंग के लिए बीर बिलिंग जा रहे हैं, जिससे होटल में ज्यादा बुकिंग और स्थानीय टूरिज्म बिजनेस बढ़ने की उम्मीद है.

धर्मशाला घूमने आए कुछ पर्यटकों ने Friday को समाचार एजेंसी के साथ अपने अनुभव साझा किए. उनमें से एक पर्यटक ने बताया कि वह उदयपुर की रहने वाली हैं और यहां अपने कॉलेज ग्रुप के साथ ट्रिप पर आई हुई हैं. उन्होंने बीर बिलिंग में एडवेंचर करने के साथ पैराग्लाइडिंग की. उसके बाद हम लोग त्रियुंड ट्रैक पर गए थे, जहां हमें बहुत अच्छा लगा. वहां का व्यू भी काफी सही था.

उन्होंने बताया कि वह Himachal Pradesh पहली बार आई हैं. ट्रैक करना भी उनका पहला अनुभव था. Friday को हम धर्मशाला के स्टेडियम में आए हैं. यह जगह शानदार है. Himachal Pradesh के मौसम को लेकर उन्होंने कहा कि मौसम काफी सुहावना है. हालांकि, मौसम का मिजाज बदलते रहता है.

एक अन्य पर्यटक प्रियांसी साहु, जो कि Rajasthan के उदयपुर से आई है. उन्होंने बताया कि धर्मशाला में काफी शांति और सुकून है. यहां के पहाड़ों की एक अलग ही वाइव है. पहाड़ों की दुनिया बिल्कुल अलग होती है. जैसा हमने सुना था, यहां आकर बिल्कुल वहीं अनुभव कर रहे हैं. प्रियांसी ने बताया कि धर्मशाला में उन्हें बहुत अच्छा लगा. स्टेडियम काफी शानदार है.

उदयपुर से Himachal Pradesh घूमने आई प्रतीक्षा गौतम ने बताया कि उन्होंने बीर बिलिंग की, इसके बाद धर्मशाला में ट्यूनट्रैक किया. यह अनुभव काफी अच्छा रहा. उदयपुर से ही आई एक अन्य पर्यटक दिव्या चंदेल ने बताया कि यहां का मौसम काफी अच्छा है. लोग भी काफी अच्छे और सपोर्टिव हैं. हमें मौका मिला तो दोबारा यहां आएंगे और स्टेडियम में मैच देखने के साथ पैराग्लाइडिंग करेंगे.

–

डीके/वीसी

Leave a Comment