किश्तवाड़ हमले में एनआईए की चार्जशीट, गिरफ्तार आरोपी समेत तीन पाकिस्तानी आतंकियों के नाम शामिल

New Delhi, 9 अक्टूबर . राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए आतंकी हमले के मामले में गिरफ्तार आरोपी और तीन मारे गए Pakistanी आतंकियों के खिलाफ विशेष एनआईए अदालत, जम्मू में चार्जशीट दाखिल की है.

एनआईए ने गिरफ्तार आरोपी मनीर अहमद, पुत्र मोहम्मद यूसुफ कोली, निवासी नैदगाम, चतरू, इंदरवाल, जिला किश्तवाड़ तथा तीन मारे गए Pakistanी आतंकियों (जिनमें सैफुल्लाह उर्फ सैफुल्लाह कश्मीरी उर्फ अतीक नजीर उर्फ अतीक उर रहमान शामिल हैं) के खिलाफ यह चार्जशीट दायर की है. यह मामला 22 फरवरी 2026 को किश्तवाड़ जिले के चतरू क्षेत्र के वानी मोहल्ला, पासेर कोटे में हुए आतंकी हमले से जुड़ा है.

एनआईए की 535 पन्नों की चार्जशीट में साजिश, तीनों मारे गए आतंकियों की भूमिका और गिरफ्तार आरोपी मनीर अहमद के कृत्यों का विस्तृत ब्योरा दिया गया है. साथ ही मामले से जुड़े सबूत भी पेश किए गए हैं.

जांच एजेंसी ने मनीर अहमद पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (यूएपीए) के तहत आतंकियों को शरण देने और उन्हें छिपाने का आरोप लगाया है. एनआईए के अनुसार, ये आतंकी जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी जिले किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आम नागरिकों पर हमलों में शामिल थे.

चार्जशीट में आतंकियों के खिलाफ India के खिलाफ युद्ध छेड़ने और सीमा पार से साजिश रचने से संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं.

एनआईए के अनुसार, यह हमला तीन आतंकियों ने किया था, जिनका नेतृत्व आतंकी कमांडर सैफुल्लाह कर रहा था. वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के तहत काम करने वाले कश्मीर टाइगर्स (अजराइल ग्रुप) से जुड़ा था. सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकी मारे गए थे.

जांच में सामने आया है कि यह समूह किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में सक्रिय था और उसने कई ऐसे हमले किए थे, जिनमें सुरक्षा बलों के जवानों और स्थानीय लोगों की मौत हुई थी. गिरफ्तार आरोपी मनीर अहमद पर इस आतंकी समूह को सहायता पहुंचाने का आरोप है.

करीब पांच महीने तक चली जांच के दौरान एनआईए ने इस साजिश के तार Pakistan से जुड़े होने का दावा किया है. एजेंसी ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है.

–

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment