विश्व शांति दिवस : प्रेम, करुणा और सद्भावना को अपनाने का लें संकल्प, मुख्यमंत्रियों ने की अपील

New Delhi, 20 सितंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ, Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा और हरियणा के Chief Minister नायब सैनी विश्व शांति दिवस पर प्रेम, भाईचारे तथा सह-अस्तित्व की भावना को मजबूत करने की अपील की है.

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, “विश्व शांति दिवस पर India का शाश्वत संदेश ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ हमें स्मरण कराता है कि संवाद संघर्ष से, सह-अस्तित्व विभाजन से और करुणा हिंसा से कहीं अधिक शक्तिशाली है. आइए, ‘सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया:’ की भावना के साथ एक ऐसे विश्व के निर्माण का संकल्प लें, जहां युद्ध नहीं, संवाद, भय नहीं, विश्वास और वैमनस्य नहीं मानवता भविष्य की भाषा बने. विश्व शांति दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व शांति दिवस के अवसर पर ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के शाश्वत भारतीय दर्शन को आत्मसात करते हुए आइए, हम सब मिलकर देश और संपूर्ण विश्व में प्रेम, भाईचारे तथा सह-अस्तित्व की भावना को मजबूत करने का संकल्प लें.”

Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने एक्स पर लिखा, “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः. सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत्. विश्व शांति दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी मिलकर प्रेम, करुणा और सद्भावना को अपनाने का संकल्प लें एवं शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में अपना योगदान दें.”

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, “अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्राचीन काल से हमारे India ने विश्व शांति के संदेश के साथ विश्व बंधुत्व, मानव कल्याण और परस्पर सहयोग को बढ़ावा देने के प्रयास किए हैं. यह अवसर प्रेरित करता है कि समानता, सहयोग और सद्भावना से विश्व शांति में सभी सहभागी बनें.”

उत्तर प्रदेश के उप Chief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया, “आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आइए, प्रेम और सहिष्णुता की भावना को मजबूत कर शांतिपूर्ण विश्व के निर्माण में अपना योगदान दें.”

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और Union Minister पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः. विश्व में शांति, सद्भाव और बंधुत्व का संदेश देने वाले ‘अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस’ की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. India की सनातन संस्कृति ने सदैव ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के माध्यम से विश्व कल्याण और शांति का मार्ग दिखाया है. आइए, आपसी प्रेम, सामाजिक समरसता और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को मजबूत बनाएं.”

बता दें कि दुनिया में शांति, अहिंसा और आपसी सहयोग के महत्व को रेखांकित करने के लिए हर साल 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है. यह दिन वैश्विक स्तर पर संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान और शांति के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर देता है. संयुक्त राष्ट्र ने 1981 में इस दिवस की स्थापना की थी और 2001 में 21 सितंबर को इसे स्थायी रूप से अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के रूप में निर्धारित किया.

ओपी/एएस

Leave a Comment