
Patna, 22 सितंबर . बिहार के जमुई में स्कूली छात्रा के साथ कथित दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की घटना को लेकर Tuesday को कांग्रेस ने राज्य Government के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. Patna के कारगिल चौक पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिट्टू यादव के नेतृत्व में Chief Minister सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया और Government के खिलाफ नारेबाजी की. कांग्रेस ने घटना को लेकर Chief Minister से नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफे की मांग की.
बिहार कांग्रेस ने घटना की स्थलीय जांच के लिए आठ सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति भी गठित की है. प्रदर्शन के दौरान बिट्टू यादव ने कहा कि जमुई की घटना बिहार में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े करती है. उन्होंने Chief Minister के पुराने बयान का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर कहा था कि यदि किसी महिला को कोई छू भी दे तो वह सुबह इस्तीफा दे देंगे.
बिट्टू यादव ने कहा कि अब जनता पूछ रही है कि वह सुबह कब आएगी और Chief Minister कब इस्तीफा देंगे. उन्होंने कहा कि केवल आरोपियों की गिरफ्तारी को उपलब्धि बताकर Government अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती और ऐसी घटनाओं पर Political जवाबदेही भी तय होनी चाहिए. Patna महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से भी घटना के विरोध में Chief Minister का पुतला फूंका गया. पार्टी नेताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और Government के समक्ष महिला सुरक्षा का मुद्दा लगातार उठाया जाएगा.
इधर, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर घटना की स्थलीय जांच के लिए आठ सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है. समिति में मिन्नत रहमानी, पंकज यादव, डॉ. कुमारी अनिता, डॉ. गौरव सिंह, जीतेंद्र नाथ पटेल, पूनम यादव, सूरज यादव और मेनका कुमारी को शामिल किया गया है. कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि समिति 23 सितंबर को जमुई पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करेगी और घटना से जुड़े तथ्यों की विस्तृत जानकारी लेगी.
समिति पीड़िता और उसके परिवार की स्थिति के बारे में भी जानकारी हासिल करेगी. समिति स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से भी मुलाकात करेगी तथा मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी.
कांग्रेस ने कहा कि जांच के दौरान घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जाएगी और प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपी जाएगी. पार्टी ने प्रशासन से पीड़िता को न्याय दिलाने और मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी की है. स्थलीय जांच के बाद समिति अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी.
–
एमएनपी/डीकेपी