विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर ओम बिड़ला और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी बधाई और शुभकामनाएं

New Delhi, 27 सितंबर . विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी गई हैं.

Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “विश्व पर्यटन दिवस पर देश और दुनियाभर के पर्यटकों को हार्दिक शुभकामनाएं. पर्यटन, घूमने-फिरने से ज्यादा अपनी विरासत, संस्कृति, प्रकृति और परंपराओं को जानने और उनसे जुड़ने का अवसर है. ‘विविधता में एकता’ का स्वरूप लिए India और ‘पधारो म्हारे देस’ के संस्कार के साथ Rajasthan आज पूरी दुनिया में पर्यटकों की पसंद है. यहां के दुर्ग, महल, मंदिर से लेकर लोककला, रंग-बिरंगी संस्कृति और आतिथ्य भाव मनभावन है.”

ओम बिड़ला ने आगे लिखा, “Rajasthan की इस विरासत में कोटा – बूंदी और पूरा हाड़ौती क्षेत्र अपनी अनूठी पहचान रखता है. चंबल की खूबसूरती, ऐतिहासिक किले-महल, बावड़ियां, चित्रकला, कोटा डोरिया और समृद्ध लोक-संस्कृति हर मन को छूने वाली है. इस विश्व पर्यटन दिवस पर Rajasthan और कोटा (बूंदी को सिर्फ देखें नहीं…अनुभव करें), समझें और इसकी विरासत से जुड़ें. Rajasthan आइए, हाड़ौती आइए.”

Chief Minister योगी आदित्यनाथ की ओर से social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा गया, “विश्व पर्यटन दिवस की प्रदेश वासियों एवं सभी पर्यटन प्रेमियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. पर्यटन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक धरोहर एवं विविधताओं को विश्व पटल पर स्थापित करने का सशक्त माध्यम है. आइए, हम सभी उत्तर प्रदेश सहित देश के पर्यटन स्थलों की स्वच्छता, संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लें तथा ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना को और अधिक सशक्त बनाएं.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को विश्व पर्यटन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! आइए, हम सब मिलकर अपने प्रदेश और देश की इस पावन विरासत को संजोने, पर्यटन स्थलों को स्वच्छ व पर्यावरण-अनुकूल बनाने और ‘अतिथि देवो भव:’ की भावना को सशक्त करने का संकल्प लें.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने social media पोस्ट में लिखा, “Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India आज अपनी समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति और ‘अतिथि देवो भवः’ के संस्कारों से दुनिया को आकर्षित कर रहा है. विकसित होते India को करीब से महसूस करना हो, तो दिल्ली आइए. यहां हर गली एक कहानी कहती है, हर स्मारक इतिहास से मिलाता है और हर रंग India की विविधता से परिचय कराता है. विश्व पर्यटन दिवस पर दुनिया का दिल से स्वागत है! दिल्ली आइए, विकसित होते India को देखिए, जानिए और महसूस कीजिए.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव मौर्य ने social media पोस्ट में लिखा कि ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का संदेश और ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा हमारी भारतीय संस्कृति की अनमोल पहचान है. विश्व पर्यटन दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!

केशव मौर्य ने आगे लिखा, “Prime Minister Narendra Modi के ‘देखो अपना देश’ के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए आइए, India की गौरवशाली ऐतिहासिक धरोहरों, पवित्र तीर्थस्थलों और अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य को जानें तथा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाएं. अपना देश देखें, अपनी संस्कृति से जुड़ें और अपनी विरासत पर गर्व करें!”

उत्तर प्रदेश Government में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “विश्व पर्यटन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! आस्था, संस्कृति, इतिहास और प्रकृति, इन सभी रंगों से सजा है अपना उत्तर प्रदेश. नया उत्तर प्रदेश आज अपनी समृद्ध विरासत और आधुनिक पर्यटन सुविधाओं के साथ देश-दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है. आइए, नया उत्तर प्रदेश देखिए, जानिए और अनुभव कीजिए!”

–

एसडी/एएस

Leave a Comment