
New Delhi, 9 अक्टूबर . विश्व डाक दिवस पर उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ, Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा और दिल्ली की रेखा गुप्ता समेत अन्य नेताओं ने प्रदेशवासियों और डाक कर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं.
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, “विश्व की सबसे सशक्त, व्यापक व विश्वसनीय डाक व्यवस्था ‘भारतीय डाक तंत्र’ के सभी समर्पित डाक कर्मियों तथा प्रदेश वासियों को विश्व डाक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. देश के हर कोने, हर वर्ग और हर नागरिक को विश्वास, संवेदना एवं सेवा के सूत्र में पिरोकर राष्ट्र की एकता को सुदृढ़ करने वाले डाक परिवार का हार्दिक अभिनंदन.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को विश्व डाक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! देश के कोने-कोने तक लोगों को जोड़ने और आवश्यक संदेशों व सेवाओं को पहुंचाने में डाक व्यवस्था ने वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. बदलते समय के साथ नए आयामों को अपनाते हुए डाक विभाग आज भी जनसेवा और संपर्क का सशक्त माध्यम बना हुआ है.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व की सबसे बड़ी डाक व्यवस्था, भारतीय डाक ने पीढ़ियों से देश के करोड़ों लोगों को एक-दूसरे से जोड़े रखा है. कभी अपनों की चिट्ठियां, कभी खुशियों के संदेश और आज घर-घर तक पहुंचती आधुनिक सेवाएं. भारतीय डाक सेवा और विश्वास की अनूठी पहचान है. विश्व डाक दिवस पर पोस्ट ऑफिस परिवार के सभी समर्पित डाक कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं. देश के कोने-कोने तक सेवा और अपनत्व पहुंचाने वाले हमारे डाक कर्मियों का हार्दिक अभिनंदन.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “संचार और सेवा के माध्यम से देश को जोड़ने वाले सभी डाककर्मियों को विश्व डाक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. देश के कोने-कोने तक अपनी सेवाओं को पहुंचाने में डाककर्मियों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है. उनके समर्पण और सेवाभाव को सादर नमन.”
Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने एक्स पर लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों एवं डाक कर्मियों को ‘विश्व डाक दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके माध्यम से दूर बैठे लोगों के बीच संवाद का संचार होता है. देश को एक सूत्र में पिरोने, दूरियों को नजदीकियों में बदलने और जन-जन तक संवाद का माध्यम बनने में डाक विभाग की भूमिका अतुलनीय है.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया, “देशवासियों तक संदेश व सेवाएं पहुंचाने वाले भारतीय डाक विभाग के सभी समर्पित कर्मचारियों को ‘विश्व डाक दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! Prime Minister Narendra Modi के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय डाक विभाग ने आधुनिक तकनीक और नवाचार के माध्यम से अपनी सेवाओं को नई गति दी है. डिजिटलीकरण, वित्तीय समावेशन और त्वरित सेवाओं के विस्तार से डाक विभाग आज गांव-गांव तक आवश्यक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने और नागरिक सुविधाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.”
उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष और Union Minister पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, “विश्व डाक दिवस की सभी डाक कर्मियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. देश के हर कोने तक संदेश और सेवाएं पहुंचाने वाले भारतीय डाक परिवार की निष्ठा एवं समर्पण को नमन. आपकी सेवा ने देश को संवाद और विश्वास की मजबूत डोर से जोड़े रखा है.”
–
ओपी/एएस