
इंदौर, 9 अक्टूबर . Madhya Pradesh के जनपद इंदौर में गरबा पंडाल को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया. विवाद के दौरान एक परिवार के साथ मारपीट और घर में घुसकर हमला करने का आरोप है. मामले में Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
यह मामला इंदौर जनपद के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है. Police के मुताबिक, स्कीम नंबर 103 निवासी ऑटो चालक सुरेश साह अपने घर के सामने माता की चौकी और गरबा आयोजन से संबंधित बैनर लगा रहे थे. इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने बैनर लगाने पर आपत्ति जताई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने सुरेश के साथ मारपीट शुरू कर दी.
आरोप है कि सुरेश पर बल्ली से हमला किया गया. शोर सुनकर उनकी पत्नी सपना, सास द्वारिकाबाई और रिश्तेदार रोहित बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई. इसके बाद आरोपी घर में घुस गए और सुरेश के दोनों बेटों विकास और आकाश को बाहर खींचकर उनके साथ भी मारपीट की.
आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है. घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर Police मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने मीडिया को बताया कि यह Thursday देर रात की घटना है. उन्होंने कहा कि दो पक्षों में लड़ाई हुई थी, जिसकी शुरुआत बच्चों से हुई थी. बच्चे पोस्टर और पुतलों को लेकर लड़ना शुरू हुए थे. इसके बाद दो गुटों के बीच विवाद बढ़ा था.
डीएसपी के अनुसार, फरियादी ने बताया कि बच्चों की लड़ाई के दौरान कुछ दूसरे समुदाय के लोग वहां आए थे और उन्होंने मारपीट की थी. इस घटना को लेकर हमने तुरंत कार्रवाई की और मुकदमा दर्ज किया. डीसीपी ने बताया कि देर रात ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा. अन्य छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए Police टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.
–
डीसीएच/