दिल्ली पुलिस ने ‘इंडिया’ ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन में कश्मीरी युवक से मारपीट मामले में दर्ज की एफआईआर

New Delhi, 9 अक्टूबर . दिल्ली Police ने ‘इंडिया’ ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के दौरान हाल ही में कश्मीरी युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में First Information Report दर्ज की है. कश्मीरी युवक ने मारपीट के बाद Police में शिकायत दी थी.

दिल्ली Police से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कश्मीरी युवक युवक की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई है.

सूत्रों ने यह भी बताया कि शिकायतकर्ता ने खुद को Prime Minister Narendra Modi का प्रशंसक बताया और आरोप लगाया कि Thursday को जब वह Prime Minister की तस्वीर लेकर विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर पहुंचा, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की. हालांकि, Police ने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी.

इससे पहले, श्रीनगर के रहने वाले फहीम नजीर ने पत्रकारों से कहा, “1998 में पहली बार राजीव गांधी ईवीएम लेकर आए थे. आप सभी के पास फुटेज है. मैंने राहुल गांधी को अपशब्द नहीं कहे, लेकिन मुझे बुरी तरह पीटा गया.” उन्होंने कहा, “राहुल गांधी से सवाल पूछे जाने चाहिए. यह अभिव्यक्ति की आजादी है.”

फहीम नजीर ने मारपीट की घटना के बाद कहा, “मैं लोगों को साजिश के बारे में जागरूक करने की पहल कर रहा हूं. India में नेपाल या बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की साजिश चल रही है. मैं इस देश का नागरिक हूं और यह मेरी जिम्मेदारी है कि देश को नेपाल या बांग्लादेश नहीं बनने देना है.”

social media पर वायरल हो रहे घटना के एक तथाकथित वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ में मौजूद लोगों की ओर से कश्मीरी युवक को धक्का देते हुए और मारपीट करते हुए देखा गया था.

भाजपा नेताओं ने कश्मीरी युवक के साथ मारपीट की निंदा की. भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने social media पर वीडियो शेयर किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ‘अराजक मानसिकता’ दिखाने का आरोप लगाया. भाजपा प्रवक्ता साजिद यूसुफ शाह ने भी कथित मारपीट की आलोचना की. उन्होंने असहमति और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए.

–

डीसीएच/

Leave a Comment