वियतनाम के राष्ट्रपति से किम जोंग उन का वादा, ‘संबंधों को बनाएंगे मजबूत’

सोल, 27 अक्टूबर . उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने वियतनाम के President तो लाम से वादा किया है कि दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाएंगे.
प्योंगयांग के Governmentी मीडिया कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी के हवाले से योनहाप न्यूज एजेंसी ने Tuesday को इसकी जानकारी दी. बताया कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने President तो लाम को उनके खत के जवाब में अपने देश के संबंधों को और गहरा करने का वादा किया.
लैम ने 9 सितंबर को उत्तर कोरिया की स्थापना की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर किम को एक पत्र भेजा था.
केसीएनए के अनुसार, Monday को भेजे गए अपने जवाब में किम ने लिखा, ” मैं शुभकामनाओं के लिए दिल से आपका आभार व्यक्त करता हूं. पिछले अक्टूबर में प्योंगयांग में हमारी मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच दोस्ती और सहयोग के पारंपरिक संबंध विकास के एक नए दौर में प्रवेश कर गए. मुझे उम्मीद है कि दोनों देशों की जनता के साझा हितों की खातिर ये और अधिक विस्तार लेंगे और समृद्ध होंगे.”
लाम ने पिछले महीने भेजे अपने पत्र में कहा था कि शिखर सम्मेलन के बाद से दोनों देशों के संबंध लगातार मजबूत हुए हैं और दोनों पक्षों ने समझौतों पर अमल किया है. उन्होंने कहा कि वियतनाम, क्षेत्रीय और वैश्विक शांति तथा स्थिरता के लिए उत्तर कोरिया के साथ मिलकर काम करने को तैयार है.
अक्टूबर में लाम की यात्रा के बाद से दोनों देशों के संबंधों में काफी सुधार आया है. 18 वर्षों में किसी शीर्ष वियतनामी नेता की उत्तर कोरिया की यह पहली यात्रा थी.
मई में, वियतनाम के विदेश मंत्री ले होआई ट्रुंग ने प्योंगयांग में अपने उत्तर कोरियाई समकक्ष चो सोन-हुई से मुलाकात की थी. इसके अगले महीने, दोनों देशों के सुरक्षा मंत्रियों ने वहां सार्वजनिक सुरक्षा और कानून प्रवर्तन के क्षेत्र में सहयोग को लेकर बातचीत की थी.
–
केआर/


