Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रिया के राष्ट्रीय दिवस पर सिबी जॉर्ज ने भारत का प्रतिनिधित्व किया, व्यापार-निवेश बढ़ाने पर जोर

ऑस्ट्रिया के राष्ट्रीय दिवस पर सिबी जॉर्ज ने भारत का प्रतिनिधित्व किया, व्यापार निवेश बढ़ाने पर जोर

ऑस्ट्रिया के राष्ट्रीय दिवस पर सिबी जॉर्ज ने India का प्रतिनिधित्व किया, व्यापार-निवेश बढ़ाने पर जोर

New Delhi, 26 अक्टूबर . India ने Monday को एक बार फिर ऑस्ट्रिया के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई. दोनों देशों ने व्यापार, निवेश, रक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की है.

विदेश मंत्रालय (एमईए) में पश्चिम मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रीय दिवस समारोह में India की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया. इस अवसर पर उन्होंने ऑस्ट्रिया की Government और वहां के लोगों को India की ओर से शुभकामनाएं दीं.

विदेश मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर कहा कि सिबी जॉर्ज ने राष्ट्रीय दिवस समारोह में India का प्रतिनिधित्व किया और भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों को और मजबूत बनाने की India की प्रतिबद्धता दोहराई. मंत्रालय के अनुसार, हाल के उच्चस्तरीय संपर्कों से मिले सकारात्मक माहौल को आगे बढ़ाते हुए दोनों देश अब व्यापार, निवेश, रक्षा, तकनीक, नवाचार और लोगों के बीच आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग का दायरा बढ़ाने के इच्छुक हैं.

इसी बीच, ऑस्ट्रिया की यूरोपीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों की मंत्री बीटे मीनिल-रीसिंगर 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक India की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी. विदेश मंत्रालय ने Monday को इसकी घोषणा की. अपने दौरे के दौरान वह Wednesday को New Delhi के हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगी और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगी.

New Delhi में कार्यक्रमों के बाद वह 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक jaipur में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लेंगी. Monday को ही विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रीय दिवस पर बीटे मीनिल-रीसिंगर, ऑस्ट्रियाई Government और वहां के नागरिकों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि India और ऑस्ट्रिया के बीच मौजूदा मजबूत साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए India पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

इससे पहले 6 अक्टूबर को सिबी जॉर्ज ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पीटर वोरहोफर से मुलाकात की थी. इस बैठक में दोनों पक्षों ने सुरक्षा और रणनीतिक मामलों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की थी. बैठक में आतंकवाद-रोधी सहयोग को मजबूत करने के अलावा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया था.

हाल के वर्षों में India और ऑस्ट्रिया के बीच लगातार बढ़ते Political और रणनीतिक संपर्कों ने द्विपक्षीय संबंधों को नई गति दी है. दोनों देश अब आर्थिक, तकनीकी और सुरक्षा सहयोग को और व्यापक बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

–

एवाई/डीकेपी

Share