विमेंस एशिया कप: श्री चरणी-प्रेमा रावत की जोड़ी का ‘छक्का’, भारत के खिलाफ पाकिस्तान सिर्फ 55 रन पर ढेर

New Delhi, 5 सितंबर . Pakistan ने India के खिलाफ Saturday को विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में जीत के लिए सिर्फ 56 रन का टारगेट रखा है. Pakistan को सस्ते में समेटने में श्री चरणी (7/3) और प्रेमा रावत (9/3) का अहम योगदान रहा.

Saturday को Dubai इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी Pakistanी टीम 18.1 ओवरों में 55 रन पर सिमट गई. सलामी जोड़ी के रूप में मुनीबा अली ने शवाल जुल्फिकार के साथ 4.3 ओवरों में 27 रन की साझेदारी की. मुनीबा 15 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुईं. उनकी इस पारी में 1 चौका भी शामिल रहा.

अगले ओवर में श्री चरणी ने गुल फिरोजा (0) और जुल्फिकार (14) का विकेट भी गंवा दिया. महज 29 के स्कोर तक टीम अपने 3 विकेट खो चुकी थी, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया.

आलम ये रहा कि 35 के स्कोर तक उसके 6 विकेट गिर चुके थे. इसके बाद उम्म-ए-हानी ने एमान फातिमा के साथ सातवें विकेट के लिए 24 गेंदों में 10 रन जुटाए, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद एक बार फिर टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई.

India के लिए श्री चरणी ने 4 ओवरों में 7 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि प्रेमा रावत ने इतने ही ओवरों में 9 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. वहीं, दीप्ति शर्मा ने 3.1 ओवरों में 5 रन देकर 2 विकेट चटकाए. शेफाली वर्मा ने 3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 10 रन देकर 1 सफलता प्राप्त की.

India ने विमेंस एशिय कप 2026 के अपने शुरुआती मुकाबलों में शानदार जीत हासिल की हैं. ‘विमेन इन ब्लू’ ने थाईलैंड को 94 रन से हराने के बाद अगले मैच में हांगकांग, चीन को 137 रन से रौंदा था. ‘ग्रुप-ए’ में मौजूद टीम इंडिया सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी है. अब यह टीम जीत की हैट्रिक के साथ ‘प्लेऑफ’ में पहुंचना चाहेगी.

India की प्लेइंग इलेवन में कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और क्रांति गौड़ प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं.

वहीं, Pakistan की प्लेइंग इलेवन में कप्तान फातिमा सना के साथ मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, जवेरिया खान, आयशा जफर, सदफ शम्स, उम्म-ए-हानी, इमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू और सादिया इकबाल को मौका दिया गया है.

आरएसजी

Leave a Comment