विमेंस एशिया कप : महामुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

Dubai , 5 सितंबर . विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में India की भिड़ंत Pakistan के साथ हो रही है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला Dubai इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. Pakistan की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

टॉस जीतने के बाद फातिमा सना ने कहा, “हम पहले बैटिंग करना चाहते हैं, क्योंकि हम यहां स्कोरबोर्ड पर ज्यादा से ज्यादा रन लगाना चाहते हैं. हमारी गेंदबाजी अच्छी है और हम उन्हें कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे. हम बस पिच के हिसाब से खेलना चाहते हैं. हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है.”

टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, “अच्छी बात है कि हमें चेज करने का मौका मिल रहा है. कप्तान के तौर पर 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलना एक बड़ी उपलब्धि है. सबसे जरूरी है कि खेल का मजा लिया जाए. हम उन्हें कम स्कोर पर रोकने का प्रयास करेंगे. हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं.”

भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में India ने अब तक खेले दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है. बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा शानदार फॉर्म में हैं. मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ आखिरी मुकाबले में शतकीय पारी खेली थी, जबकि शेफाली ने थाईलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था.

गेंदबाजी में क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा की जोड़ी ने बल्लेबाजों को खासा तंग किया है. नंदनी टूर्नामेंट में 5 विकेट निकाल चुकी हैं. वहीं, दीप्ति शर्मा भी कमाल की लय में दिखाई दी हैं. वह दो मुकाबलों में 6 विकेट चटका चुकी हैं. प्रेमा रावत की घूमती गेंदें भी बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुई हैं.

दूसरी ओर, Pakistan ने टूर्नामेंट का आगाज थाईलैंड के खिलाफ जीत के साथ किया है. मुनीबा अली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 54 रनों की दमदार पारी खेली थी. हालांकि, उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका था. गेंदबाजी में सादिया इकबाल ने 3 विकेट झटके थे.

India की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और क्रांति गौड़.

Pakistan की प्लेइंग इलेवन: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, जवेरिया खान, आयशा जफर, सदफ शम्स, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, इमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा सुंधू और सादिया इकबाल.

एसएम/एबीएम

Leave a Comment