विमेंस एशिया कप: भारत-पाकिस्तान के बीच ‘नो हैंडशेक’, हरमनप्रीत ने फातिमा सना से नहीं मिलाया हाथ

New Delhi, 5 सितंबर . India और Pakistan के बीच विमेंस एशिया कप 2026 के हाई-वोल्टेज मैच में एक बार फिर दोनों टीमों की कप्तानों ने ‘हैंडशेक’ नहीं किया. दोनों ही टीमें इस मुकाबले में बगैर किसी बदलाव के उतरी हैं.

साल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारतीय टीम ने Pakistanी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. इसके बाद से India की पुरुष क्रिकेट टीम के अलावा, महिला क्रिकेट टीम ने भी ‘नो हैंडशेक’ नीति को सख्ती से लागू रखा है.

Pakistan ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. टॉस जीतने के बाद Pakistanी कप्तान फातिमा सना ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे, क्योंकि हम यहां अधिक से अधिक स्कोर बनाना चाहते हैं. हमारी गेंदबाजी अच्छी है और हम उन्हें रोकने की कोशिश करेंगे. हम बस पिच के हिसाब से खेलना चाहते हैं. हमारी टीम वही है.”

यह बतौर कप्तान हरमनप्रीत कौर का 150वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच है. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में श्रीलंका की चामरी अट्टापट्टू (121) दूसरे पायदान पर हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग 100 मुकाबले के साथ तीसरे पायदान पर हैं. इंग्लैंड की हीथर नाइट (96) लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं.

टॉस गंवाने के बाद कौर ने कहा, “अच्छा है कि हमें चेज करने का मौका मिल रहा है. बतौर कप्तान 150वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना एक बड़ी उपलब्धि है, जरूरी बात है कि खेल का लुत्फ उठाया जाए. हम उन्हें कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे. हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं.”

India की प्लेइंग इलेवन में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और क्रांति गौड़ को मौका दिया गया है.

वहीं, Pakistanी टीम मुनीबा अली (विकेटकीपर), सवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदाफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल.

आरएसजी

Leave a Comment