विनोद साहनी हत्याकांड मामले में सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा की मांग, ‘घटना की हो न्यायिक जांच’

Lucknow, 11 सितंबर . बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी हत्याकांड को लेकर सियासत तेज हो गई है. Samajwadi Party (सपा) के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने जंगलराज का आरोप लगाते हुए न्यायिक जांच की मांग की.

रविदास मेहरोत्रा ने घटना को लेकर योगी Government पर निशाना साधते हुए कहा, “गोंडा में प्रमुख व्यापारी नेता विनोद कुमार साहनी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. इस हत्या के विरोध में Lucknow में प्रदर्शन हुआ और Samajwadi Party ने मांग की है कि विनोद साहनी हत्याकांड की न्यायिक जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो.”

मेहरोत्रा ने कहा कि इस घटना के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में गुंडा-माफिया और जंगलराज कायम हो गया है. अपराधी भयमुक्त हो गए हैं, व्यापारियों को दुकानों पर लूटा जा रहा है, और उनकी हत्या की जा रही है. प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है और भाजपा Government से जनता का विश्वास उठ गया है. जब तक असली आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा.

वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से सपा पर की गई टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी भारतीय जनता पार्टी की बी टीम के रूप में काम कर रही है और लगातार सपा के खिलाफ बोल रही है. बसपा का जनाधार खत्म हो गया है और उनका ना कोई सांसद है ना कोई विधायक. उनका सारा वोट बैंक सपा में आ गया. नीला किसी पार्टी का रंग नहीं है. सपा की छात्र सभा में नीली जींस और नीली शर्ट ड्रेस रखी गई है. सपा में हर प्रकोष्ठ की अलग-अलग ड्रेस है. वैसे ही छात्रसभा की ड्रेस है.

उन्होंने कहा कि सहारनपुर में 115 साल पुरानी मस्जिद को रात के अंधेरे में भाजपा Government ने गिरवा दिया. इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जहां याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सभी अग्रिम कार्रवाई पर रोक लगा दी है और 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई की तारीख तय की है. हमें विश्वास है कि हाईकोर्ट भाजपा Government को सख्त आदेश देगा और उन अधिकारियों से पैसा वसूल कर कार्रवाई की जाएगी.

अखिलेश यादव की स्थगित रैली को लेकर सपा विधायक ने भाजपा Government पर हमला बोला और कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बुलंदशहर में रैली प्रस्तावित थी, जिस पर भाजपा Government ने रोक लगा दी, जो लोकतंत्र पर हमला है. रैली के लिए पहले से ही अनुमति के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन भाजपा Government के आदेश पर वहां के डीएम ने हेलीपैड पर लैंडिंग की अनुमति नहीं दी. परमिशन न मिलने के कारण रैली को स्थगित करना पड़ा.

केके/एबीएम

Leave a Comment