विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा झारखंड पुलिस एसोसिएशन, चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान

रांची, 1 सितंबर . Jharkhand के डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयराम कुमार महतो और उनके समर्थकों पर धनबाद के बरवाअड्डा थाना परिसर में Policeकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और अमर्यादित व्यवहार के आरोपों को लेकर Jharkhand Police एसोसिएशन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

एसोसिएशन ने Chief Minister को पत्र भेजकर विधायक और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग की है. ऐसा नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की गई है.

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू और महामंत्री संजीव कुमार ने Tuesday शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आंदोलन के पहले चरण में 8 से 11 सितंबर तक Policeकर्मी वर्दी पर काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे. 19 सितंबर को सामूहिक उपवास किया जाएगा. इस दौरान थानों, ओपी और Police मेस में खाना नहीं बनाया जाएगा.

24 सितंबर को एसपी कार्यालयों के सामने धरना दिया जाएगा, जबकि एसोसिएशन के केंद्रीय पदाधिकारी डीजीपी कार्यालय के सामने धरना देंगे. इसके बाद 5 से 10 अक्टूबर तक Policeकर्मी सामूहिक अवकाश पर जाएंगे.

एसोसिएशन के मुताबिक, बीते 22 अगस्त को बरवाअड्डा थाना परिसर में कांड संख्या 146/26 के सिलसिले में जयराम महतो और उनके समर्थकों ने Policeकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और एक आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया.

एसोसिएशन का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के पांच दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद social media और प्रेस के माध्यम से Police एसोसिएशन को धमकाया गया. एसोसिएशन ने विधायक और उनके समर्थकों की जल्द गिरफ्तारी के अलावा वर्दी और राशन भत्ते में बढ़ोतरी, सातवें वेतनमान के अनुसार विभिन्न भत्तों के पुनरीक्षण और केंद्रीय Police की तर्ज पर दो बच्चों के लिए शिक्षा भत्ता देने की मांग की है.

वहीं, स्वास्थ्य भत्ता बढ़ाने, लंबे समय से एक ही जिले में तैनात Policeकर्मियों का तबादला और समय पर पदोन्नति की मांग भी की गई है. जनप्रतिनिधियों की ओर से Police के काम में कथित अनैतिक हस्तक्षेप और अमर्यादित व्यवहार रोकने के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग भी एसोसिएशन ने की है.

एसएनसी/डीकेपी

Leave a Comment