
New Delhi, 1 सितंबर . ब्रिक्स समिट 2026 की तैयारियों के तहत दिल्ली Police ने 2 सितंबर को मोटरकेड रिहर्सल के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली ट्रैफिक Police के अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात का संचालन नियंत्रित रहेगा और कई स्थानों पर डायवर्जन लागू किए जाएंगे.
दिल्ली Police ने लोगों से यात्रा की पहले से योजना बनाने, अतिरिक्त समय लेकर निकलने और सार्वजनिक परिवहन, विशेष रूप से दिल्ली मेट्रो, का अधिक उपयोग करने की सलाह दी है. साथ ही वाहन चालकों से ट्रैफिक Police के निर्देशों और निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करने को कहा गया है. Police ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर आवाजाही की अनुमति दी जाएगी.
ट्रैफिक Police द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार ब्रिक्स समिट 2026 का आयोजन 11 से 13 सितंबर के बीच India मंडपम, प्रगति मैदान में होना है. इसी की तैयारियों के तहत 2 सितंबर को रिहर्सल किया जाएगा. इस दौरान 22 डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं और 35 से अधिक सड़कों पर ट्रैफिक का संचालन नियंत्रित रहेगा.
रिहर्सल के दौरान सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीज जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, मोतीलाल नेहरू मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड, सत्य मार्ग, शांति पथ, जनपथ, अशोका रोड, बाराखंभा रोड, टॉलस्टॉय मार्ग, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, प्रेस एन्क्लेव रोड, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जोसफ ब्रोज टीटो मार्ग और लाला लाजपत राय मार्ग समेत कई मार्ग प्रभावित होंगे.
डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू प्वाइंट) से मथुरा रोड और तिलक मार्ग की ओर जाने वाले यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा. राम चरण अग्रवाल चौक पर वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी. मीर दर्द चौक से महाराजा रणजीत सिंह मार्ग की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा. कस्तूरबा गांधी मार्ग और आउटर सर्किल, कनॉट प्लेस की ओर जाने वाले वाहनों को अन्य मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा. जनपथ, पटेल चौक, आरएमएल अस्पताल राउंडअबाउट और वंदे मातरम मार्ग के आसपास भी यातायात नियंत्रित रहेगा और वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा.
–
एएमटी/वीसी