
New Delhi, 1 सितंबर . यूक्रेन पर रूस के लगातार तेज होते ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है. यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की ने Tuesday को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिनों में रूस के हमलों में कुल 12 लोगों की जान गई, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है.
जेलेंस्की ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि कीव में रेलवे डिपो पर हुए हमले में सात लोगों की मौत हुई. इसके अलावा, खेरसॉन, डोनेट्स्क, ज़ापोरिज़्ज़िया, खारकीव, चेर्निहिव, झितोमिर, सूमी और ड्नीप्रो क्षेत्रों पर भी ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले किए गए. हालांकि, उन्होंने भारतीय नागरिक की पहचान या यह नहीं बताया कि उसकी मौत किस स्थान पर हुई.
भारतीय नागरिक की मौत ऐसे समय हुई है, जब Prime Minister Narendra Modi ने Monday को रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की अपील की थी. किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के इतर रूसी President व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के दौरान Prime Minister मोदी ने कहा था कि “हमें अंतहीन युद्ध से निकलकर युद्ध के अंत और शत्रुता की समाप्ति की ओर बढ़ना होगा.”
Prime Minister ने कहा था कि युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे धकेलता है, जबकि शांति की दिशा में उठाया गया हर कदम पूरी मानवता के लिए उम्मीद लेकर आता है.
उधर, कीव स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वह मृत भारतीय नागरिक के पार्थिव शरीर को जल्द India लाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है.
दूतावास ने कहा, “यूक्रेन में हमले के दौरान एक भारतीय नागरिक की दुखद मृत्यु से हम बेहद दुखी हैं. दूतावास शोक संतप्त परिवार के संपर्क में है और उन्हें गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है. पार्थिव शरीर की शीघ्र स्वदेश वापसी के लिए हम संबंधित कंपनी और यूक्रेनी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं.”
जेलेंस्की ने रूस पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर ऐसे हमले कर रहा है, जिनका उद्देश्य अधिकतम तबाही और जनहानि करना है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन की हवाई रक्षा क्षमता कमजोर पड़ने पर ही रूस ऐसे हमलों में सफल हो पाता है.
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यूक्रेन को और अधिक एयर डिफेंस सिस्टम उपलब्ध कराने की अपील करते हुए कहा कि रूसी आतंकवाद के पीड़ितों की संख्या सीधे तौर पर यूक्रेन को मिलने वाली नई सैन्य सहायता पर निर्भर करती है.
–
डीएससी