विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा

New Delhi, 22 अक्टूबर . India पहुंचे पोलैंड के Prime Minister डोनाल्ड टस्क ने Thursday को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की. बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई.
जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “पोलैंड के Prime Minister डोनाल्ड टस्क से मुलाकात कर खुशी हुई. टस्क ने India और पोलैंड के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग को अधिक मजबूत करने को लेकर अपने विचार साझा किए.”
Thursday को ही दिन में Prime Minister मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच द्विपक्षीय वार्ता होनी है. इस बैठक में दोनों देश कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे. दोनों नेता आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बात करेंगे.
चर्चा का मुख्य फोकस रक्षा निर्माण, व्यापार, नई तकनीक, अंतरिक्ष अनुसंधान और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर रहेगा. इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध, भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) संबंध और क्षेत्रीय व वैश्विक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा.
डोनाल्ड टस्क Wednesday शाम New Delhi पहुंचे. उनका यह तीन दिन का आधिकारिक India दौरा रक्षा, व्यापार और रणनीतिक क्षेत्रों में दोनों देशों के सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से हो रहा है. हवाई अड्डे पर उनके आगमन पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने उनका स्वागत किया.
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह उच्च स्तरीय दौरा भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को नई गति देगा और दोनों देशों के लंबे समय से चले आ रहे रिश्तों को मजबूत बनाएगा.
टस्क के साथ पोलैंड के वित्त और अर्थव्यवस्था मंत्री आंद्रेज डोमान्स्की और एक उच्च स्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी India आया है. New Delhi में शीर्ष स्तर की बैठकों के अलावा पोलैंड का प्रतिनिधिमंडल New Delhi और Bengaluru में होने वाले व्यापारिक कार्यक्रमों में भी भाग लेगा.
विदेश मंत्रालय के अनुसार, पोलैंड के Prime Minister के रूप में यह टस्क की India की दूसरी यात्रा है. इससे पहले वह वर्ष 2010 में अपने पहले कार्यकाल के दौरान India आए थे. दोनों नेताओं की पिछली मुलाकात 2024 में हुई थी, जब Prime Minister मोदी ने वारसॉ का ऐतिहासिक दौरा किया था. उसी दौरान India और पोलैंड के संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था.
दिल्ली में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद टस्क Bengaluru जाएंगे. वहां वह सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े उद्योग प्रतिनिधियों सहित विभिन्न कारोबारी हितधारकों से मुलाकात करेंगे. भारत-पोलैंड बिजनेस फोरम का आयोजन 22 अक्टूबर को New Delhi और 23 अक्टूबर को Bengaluru में किया जाएगा.
–
एवाई/एबीएम


