विदेशी ताकतों और आर्थिक नेटवर्क से सांठगांठ कर ‘रिजीम चेंज’ की साजिश रच रहे राहुल गांधी : निशिकांत दुबे

दुमका, 22 अक्टूबर . BJP MP निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं पर विदेशी ताकतों के साथ सांठगांठ कर रिजीम चेंज के नाम पर देश को अस्थिर करने की साजिश रचने के गंभीर आरोप लगाए हैं. Jharkhand की उपराजधानी दुमका में Thursday को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि हाल के दिनों में देश की राजधानी में एक फर्जी आंदोलन खड़ा करने की कोशिश की गई है. यह दरअसल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन और ऑनलाइन गैंबलिंग से जुड़े नेटवर्क के जरिए देश में अस्थिरता पैदा करने की साजिश का हिस्सा है.
निशिकांत दुबे ने दावा किया कि राहुल गांधी ने पिछले 10 वर्षों में करीब 270 बार विदेश यात्राएं की हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किन-किन लोगों से मिले, उनकी विदेश यात्राओं के दौरान किन लोगों से संपर्क हुआ और India जोड़ो यात्रा में कौन-कौन शामिल हुए, इसकी पड़ताल होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके इन संपर्कों का इस्तेमाल देश में अस्थिरता पैदा करने की साजिशों में किया जा रहा है.
उन्होंने अमेरिका में आई कांग्रेस से जुड़ी रिपोर्ट और नेविल रॉय सिंघम के नेटवर्क का भी जिक्र किया तथा बिटकॉइन, क्रिप्टोकरेंसी और ऑनलाइन गैंबलिंग से जुड़े आर्थिक तंत्र पर सवाल उठाए. BJP MP ने मौजूदा विरोध प्रदर्शनों को ‘जेन जी’ आंदोलन बताए जाने पर भी सवाल उठाए. उन्होंने हाईकोर्ट की कथित हालिया टिप्पणियों का हवाला देते हुए आंदोलन से जुड़े लोगों की उम्र और पृष्ठभूमि पर टिप्पणी की.
राहुल गांधी की उम्र का जिक्र करते हुए उन्होंने तंज कसा कि केवल टी-शर्ट और जींस पहनने से कोई युवा नहीं हो जाता. उन्होंने प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव और वृंदा करात जैसे नेताओं का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि ये चेहरे लंबे समय से विभिन्न आंदोलनों में मौजूद दिखते हैं. निशिकांत दुबे ने कहा कि एआई, क्रिप्टोकरेंसी और ऑनलाइन गैंबलिंग मौजूदा दौर के महत्वपूर्ण विषय हैं. उन्होंने आशंका जताई कि इनसे जुड़े नेटवर्क का इस्तेमाल देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने और Political अस्थिरता पैदा करने के लिए किया जा सकता है.
BJP MP ने आरोप लगाया कि इस कथित साजिश का उद्देश्य India में सत्ता परिवर्तन के साथ देश की सामाजिक और Political व्यवस्था को कमजोर करना है. उन्होंने जाकिर नाइक, खालिस्तान समर्थक गतिविधियों से जुड़े गुरपतवंत सिंह पन्नू और अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम का जिक्र करते हुए दावा किया कि इन लोगों ने भी आंदोलन के प्रति समर्थन जताया है.
निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि विदेशी धरती से सक्रिय ऐसे तत्व India में धार्मिक और जातीय आधार पर विभाजन पैदा करना चाहते हैं. BJP MP ने कहा कि इस कथित आंदोलन का मकसद India को Pakistan, बांग्लादेश, नेपाल या श्रीलंका जैसी परिस्थितियों की ओर धकेलना है.
–
एसएनसी/पीएम


