
वर्धा, 29 सितंबर . वर्धा जिले में अवैध देशी शराब बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश Police अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल ने स्थानीय अपराध शाखा को दिए थे. इसी के तहत स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने अवैध महुआ शराब निर्माण करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया.
अभियान के दौरान 29 सितंबर 2026 को सेलू Police थाना क्षेत्र के गोहदा गांव के श्मशानभूमि के पास बोरी नदी के पात्र में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई. Police ने मौके से 3,200 लीटर मोहा सड़वा रसायन एवं ड्रम सहित कुल 6 लाख 60 हजार रुपए का मुद्देमाल जब्त किया. जब्त सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.
इस मामले में अवैध देशी महुआ शराब का निर्माण करने वाले आनंद राय एवं आशीष राय, निवासी हिंगणी के खिलाफ सेलू Police थाने में दारूबंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.
यह कार्रवाई Police अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल एवं अपर Police अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा, जिला वर्धा के Police निरीक्षक विनोद चौधरी के नेतृत्व में Police अंमलदार अरविंद येनुरकर, रवि पुरोहित एवं सागर भोसले ने की.
–
एमएस/